देश में Omicron के 1525 नये मामले दर्ज, महाराष्ट्र 460 मामले के साथ पहले नंबर पर

0
460
Omicron Case
Omicron Case

देश में कोरोना के नए वैरिएंट Omicron का प्रसार देश में तेजी से हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूरे देश में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 1525 मामले सामने आ चुके हैं। Omicron देश के कुल 23 राज्यों में दस्तक दे चुका है। जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 460 मामले मिले हैं वहीं 351 मामलों के साथ देश की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

Omicron तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है

अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 67, हरियाणा में 63, कर्नाटक में 64, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 17, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, अंडमान एवं निकोबार में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक गुजरे 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना के 27,553 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 284 लोगों की मौत हुई है। चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में कुल सक्रिय मामले 1,22,801 हो गए हैं। हालांकि इस दौरान 9,249 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  

Omicron संक्रमण को देखते हुए राज्यों ने सख्त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं

Omicron के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने सख्त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के मामलों में अचानक आई तेजी ने परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच मुंबई में लोगों के समुद्र तट, खुले मैदानों, उद्यानों, पार्कों या इसी तरह के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Omicron
Omicron

यह आदेश 15 जनवरी तक लागू रहेगा। CORONA के बढ़ते मामले के बीच भारत में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी पर है। इसके लिए शनिवार आज से टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो रहा है। कल शुरु होने वाले टीकाकरण महाभियान के तहत किशोरों को भारत बायोटेक और आईसीएमआर की बनाई वैक्सीन Covaxin दी जाएगी।

3.27 लाख बच्चों ने वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग कराया है

सरकार की अधिकारिक एप CoWin के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 3.27 लाख बच्चों ने वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग की। बता दें कि देश भर में करीब 10 करोड़ किशोरों को वैक्सीन दी जानी है। गौरतलब है कि यह देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 145.16 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

corona, APN News Live Update
कोरोना वैक्सिन

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 92,17,97,806 लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 45 से अधिक उम्र वालों की रजिस्ट्रेशन की संख्या 34,77,83,476 है। 18-44 वर्ष उम्र वालों की संख्या 57,36,87,168 है। वहीं 3 जनवरी से किशोरों को लगने वाली वैक्सीन के लिए अब तक 3,27,162 किशोरों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

इसे भी पढ़ें: Vaccine: 3 जनवरी से किशोरों को दी जाने वाली Covaxin के लिए 3.27 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here