North Korea ने हंसने, शराब पीने, किराने की खरीदारी पर लगाया प्रतिबंध, ये है वजह…

0
484
Kim Jong Un
Kim Jong Un

North Korea ने हंसने (North Korea bans laughing), शराब पीने (North Korea bans drinking), किराने की खरीदारी (North Korea bans grocery shopping) पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल देश शुक्रवार से पूर्व नेता किम जोंग-इल (kim jong il) की 10वीं पुण्यतिथि मनाएगा। किम जोंग-इल ने 1994 से 2011 तक देश पर शासन किया था। उनके बाद मौजूदा शासक किम जोंग उन ने सत्ता संभाली थी।

North Korea में सभी अवकाश गतिविधियों पर प्रतिबंध

एक रिपोर्ट में, रेडियो फ्री एशिया ने देश के सीमावर्ती शहर सिनुइजू के निवासी के हवाले से इस प्रतिबंध की पुष्टि की। निवासी के अनुसार, इस अवधि के लिए सभी अवकाश गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निवासी किराने की खरीदारी करने नहीं जा सकते।

North Korea में जन्मदिन मनाने पर भी पाबंदी

North Korea में शोक की अवधि इस साल 11 दिनों तक चलेगी क्योंकि यह 10वीं पुण्यतिथि है। आमतौर पर हर साल 10 दिन का शोक मनाया जाता है। निवासी ने कहा, “यदि शोक की अवधि के दौरान आपके परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो भी आपको जोर से रोने की अनुमति नहीं है। लोग अपना जन्मदिन भी नहीं मना सकते हैं।”

North Korea Kim jong il
Kim Jong Il

इस साल दिसंबर की शुरुआत से उत्तर कोरियाई पुलिस शोक अवधि की तैयारी कर रही थी। बता दें कि किम जोंग इल का 17 दिसंबर 2011 को 69 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। समाचार एजेंसी ने बताया कि अपने पिता की मृत्यु के बाद से हर साल, किम अपने पिता के स्मारक पर जाते हैं।

उत्तर कोरिया कहां है?

North Korea Map
North Korea Map

उत्तर कोरिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्योंगयांग है। North Korea, आधिकारिक रूप से कोरिया जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (हंगुल: 조선 민주주의 인민 공화국, हांजा:朝鲜民主主义人民共和国)पूर्वी एशिया में कोरिया प्रायद्वीप के उत्तर में बसा हुआ देश है। कोरिया प्रायद्वीप के 38वें समानांतर पर बनाया गया कोरियाई सैन्यविहीन क्षेत्र उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विभाजन रेखा के रूप में कार्य करता है। अमनोक नदी और तुमेन नदी उत्तर कोरिया और चीन के बीच सीमा का निर्धारण करती है, वहीं धुर उत्तर-पूर्वी छोर पर तुमेन नदी की एक शाखा रूस के साथ सीमा बनाती है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here