बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपने विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उनके विवादित बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निजी हमला किया है। देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार सम्मान समारोह में पहुंचे स्वामी ने सोनिया गांधी को कैंब्रिज का वेटर बताया। यही नहीं उन्होंने कहा कि नेहरु खान दान में कोई भी कॉलेज पास नहीं है।

स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी अपनी डिग्री कैंब्रिज की बताती हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने दावा किया कि जब वह कैंब्रिज में लैक्चर देने गए थे तो वहां के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यूपीए अध्यक्ष तो वहां पढ़ी ही नहीं बल्कि वह कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में वेटर थी। उन्होंन कहा कि वे इस मामले में कैंब्रिज से एक पत्र भी लिखवाकर लाए थे जिसे उन्होंने लोकसभा स्पीकर को दिखाया था। जब स्पीकर ने इस संबंध में सोनिया गांधी से पूछा तो उन्होंने कहा कि ये टाइपिंग मिस्टेक है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी यही नहीं रूके उन्होंने कांग्रेस पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ भेद-भाव का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार रहते जवाहर लाल नेहरू को 1953 में भारत रत्न पुरस्कार दिया गया लेकिन डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था।

उनके अनुसार असली पंडित तो डॉ. अंबेडकर थे जिन्होंने देश का संविधान तैयार किया, इतने विषयों में डिग्री हासिल की लेकिन देश में कुछ लोग उन्हें आज भी भीमराव कहते हैं।

वहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि जवाहर लाल नेहरू कैंब्रिज परीक्षा में फेल हो गए नेहरू परिवार में आज तक किसी ने कॉलेज की परीक्षा पास नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here