सावन में लग गई आग पर Neetu Kapoor ने किया जमकर डांस, फैंस बोले ‘आपने स्टेज हिला कर रख दिया’

नीतू कपूर ने हाल ही में एक शादी के संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया। उन्होंने स्टेज पर सावन में लग गई आग पर डांस किया।

0
377
Neetu Kapoor 
सावन में लग गई आग पर Neetu Kapoor ने किया जमकर डांस

एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) हाल ही में एक करीबी की शादी में शामिल हुईं। अभिनेत्री ने शादी के संगीत सेरेमनी में सावन में लग गई आग गाने पर जमकर डांस किया। नीतू कपूर ने अपने इस शानदार डांस को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में वह अन्य मेहमानों के साथ जमकर डांस कर रही हैं। क्लिप में उन्हें काले रंग के टॉप और पैंट में शिमरी जैकेट पहने देखा जा सकता है।

R 11

Neetu Kapoor ने शेयर किया वीडियो

Neetu Kapoor ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “खूबसूरत मस्ती वाली शादी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “वाह आपने मेरी सुबह बना दी”। दूसरे यूजर ने लिखा- “ओह इतना मज़ा आया” एक और ने कहा कि “वाह … आपने स्टेज को हिला कर रख दिया!!!”

https://www.instagram.com/p/Cbocyg5okdF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=66198647-75d0-471e-9474-8c599aced688

इससे पहले भी नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने इसे हैशटैग ‘वाइब्स’ के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया नीतू के प्रोजेक्ट की बात करें तो नीतू जल्द ही अपनी कमबैक फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाली हैं। इसमें अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी हैं। यह फिल्म नौ साल बाद पर्दे पर उनकी वापसी को दर्शाती है। उन्हें आखिरी बार 2013 में आई फिल्म बेशरम में पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ देखा गया था।

Neetu Kapoor
Neetu Kapoor

नीतू ने नवंबर 2020 में फिल्म की शूटिंग शुरू की, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थीं। उन्होंने लिखा था, ‘इतने सालों के बाद सेट पर वापस लौटें। नई शुरुआत और फिल्मों के जादू के लिए। मैं आपके प्यार और उपस्थिति को महसूस करती हूं। मॉम से लेकर कपूर साहब तक, रणबीर तक हमेशा मेरे साथ रहते हैं। अब मैं अपने आप को अपने आप से पाती हूं, थोड़ा डर लग रहा है लेकिन मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। #JugJuggJeeyo #RnR। यह फिल्म हमेशा बहुत खास रहेगी”।

यह भी पढ़ें:

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Varun Dhawan-Kiara Advani की फिल्म ‘Jug Jugg Jeeyo’

Lakme Fashion Week 2022: Shanaya Kapoor ने लैक्मे फैशन वीक में बिखेरा जलवा, ब्लू गाउन में दिखा गॉर्जियस लुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here