Neeraj Chopra को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए किया गया नोमिनेट, नोमिनेट होने वाले तीसरे भारतीय बने

0
310
Neeraj Chopra: top news hindi
Neeraj Chopra

ओलंपिक एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता Neeraj Chopra को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नोमिनेट किया गया है। वह भारत के तरफ से इस अवॉर्ड को पाने के लिए नोमिनेशन किए जाने वाले तीसरे भारतीय हैं। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अवॉर्ड के लिए एम्मा राडुकानु, डेनियल मेदवेदेव, पेड्री, युलिमार रोजास और एरियन टिटमस शामिल हैं।

Neeraj Chopra को किया गया नोमिनेट

भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस बात की जानकारी दी गई। साई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “नीरज के इस साल प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया है। इस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट होने वाले नीरज तीसरे भारतीय है।” इस अवॉर्ड के लिए 2000 में भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इससे पहले नामित किया गया था। वहीं साल 2019 में विनेश फोगाट को भी इस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया था।

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra receives Khel Ratna Award

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स हर साल दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। इसे पूरे साल खेल जगह में असाधारण प्रदर्शन कर उपलब्धियों को हासिल करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित दिया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संस्थापक डेमलर और रिकेमॉन्ट द्वारा की गई थी।

संबंधित खबरें:

Neeraj Chopra को मिला Major Dhyan Chand पुरस्कार, 12 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Neeraj Chopra, Mithali Raj समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, इनमें 5 पैरा एथलीट भी शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here