Mundka Fire Updates: मुंडका अग्निकांड ने लेली 27 लोगों की जान, राष्ट्रपति, PM समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए कहा- इस हादसे ने…

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, हर साल ऐसे हादसे दिल्ली में होते हैं पर इस सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

0
126
Mundka Fire Updates
Mundka Fire Updates

Mundka Fire Updates: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्‍या 27 पहुंच गई है। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि इस इमारत का फायर एनओसी नहीं था और आग बुझाने के लिए कोई उपकरण भी नहीं था।

Mundka Fire Updates
Mundka Fire Updates

पुलिस ने कहा कि, इमारत में प्लास्टिक का सामान और CCTV आदि होने की वजह से आग एक मंजिल से दूसरी पर फैल गई। पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो चुका है, अब इसमें और शव मिलने की आशंका नहीं है। हमें रात को 27 शव मिले, कुछ शवों के हिस्से सुबह मिले हैं।

Mundka Fire Updates
Mundka Fire Updates

Mundka Fire Updates: राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर जताया दुख

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख..

पीएम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग की घटना के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

  • राहुल गांधी ने किया दुख व्यक्त..

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुख..

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है। मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं, प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। NDRF भी वहां शीघ्र पहुंच रही है। लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।

  • दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख..

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए जाएंगें।

  • यूपी CM योगी ने जताया दुख..

सीएम Yogi Adityanath ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली में कल एक दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद व हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

  • ममता बनर्जी ने कहा इस घटना के बाद से दुखी हूं..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में आज एक भीषण आग की घटना में अचानक बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबर से अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

  • विदेश मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख..

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दिल्ली के मुंडका में भीषण आग की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया शोक..

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से उन्हें मुआवज़ा देने की अपील की। आगे लिखा कि इमारत निर्माण में सुरक्षा के मानकों व अग्निशमन के नियमों व प्रबंधों की अनदेखी होना, ऐसे हादसे को जन्म देती है। इस मामले में गहन जांच होनी चाहिए।

  • मनोज तिवारी ने तहा-‘दिल्ली में हर साल हो रहे मुंडका जैसे हादसे

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्लीवासियों की क्या ये ही नियति बन गयी है। आज मुंडका में लगी आग में 27 के जलने की खबर एक बार फिर हृदय को झकझोरने वाली है। हर साल ऐसे हादसे दिल्ली में होते हैं पर इस सरकार पर कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है। हे ईश्वर रक्षा करो।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, मुंडका आग हादसे की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here