Mohali Blast के पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, हमले के पीछे ISI-खालिस्तान का हाथ; अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने मोहाली रॉकेट हमले का तार पाकिस्तान से जुड़े होने की पुष्टि की है। दरअसल, मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंधा इस समय पाकिस्तान में है। वह निशान सिंह और जगदीप सिंह को हथियार, पैसों की आपूर्ति कर रहा था।

0
195
Mohali Blast
Mohali Blast

Mohali Blast: मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट हमले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हमले के जिम्मेदार मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान जगदीप सिंह के रूप में हुई है,जो मोहाली में रॉकेट हमले में अन्य आरोपी निशान सिंह के साथ शामिल था। मुख्य आरोपी जगदीप सिंह को शुक्रवार को मोहाली की अदालत में पेश किया गया और बाद में पंजाब पुलिस ने उसे नौ दिनों की पुलिस हिरासत में ले लिया।

download 20 1
Mohali Blast

Mohali Blast के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि जगदीप सिंह ने मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंधा के निर्देश के बाद हमले को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरपीजी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मोहाली आया और आरोपी निशान सिंह को आरपीजी मिला। इसके अलावा, जगदीप सिंह ने हमले को अंजाम देने के लिए आरपीजी की आपूर्ति की। पंजाब पुलिस ने मोहाली रॉकेट हमले का तार पाकिस्तान से जुड़े होने की पुष्टि की है। दरअसल, मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंधा इस समय पाकिस्तान में है। वह निशान सिंह और जगदीप सिंह को हथियार, पैसों की आपूर्ति कर रहा था।

download 21 1
Mohali Blast

डीजीपी वी.के भवरा ने कहा कि मुख्य रूप से सभी आरोपी तरनतारन और अमृतसर इलाके के हैं। जगदीप सिंह एक अन्य आरोपी चरण सिंह के साथ हमले से पहले पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में हमले की योजना बनाने के लिए गया था। कुल 6 आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें कमल बध, बलजीत कौर, बलजिंदर रेम्बो, निशान सिंह के बहनोई अनंतदीप सोनू, जगदीप रंडा और निशान सिंह शामिल हैं।

Mohali Blast: कब हुआ था हमला

गौरतलब है कि मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में सोमवार देर रात एक विस्फोट की सूचना मिली। शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) का उपयोग करके किया गया था। इस हमले से मुख्यालय के इमारत की तीसरी मंजिल प्रभावित हुआ था। बताते चलें कि पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय एसएएस नगर के सेक्टर 77 में स्थित है। घटना के बाद मुख्यालय क्षेत्र को तुरंत घेर लिया गया और इलाके के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here