Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

0
232

Makar Sankranti 2023: हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति को मनाने का तरीका अलग होता है पर सभी जगह इस दिन का विशेष महत्व है। हालांकि, इस बार 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार भले ही मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को हो लेकिन इसे मनाने के लोग बहुत उत्साहित है।

इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन चवाल और दाल से बने व्यंजन को बड़े ही चाव से खाया जाता है। लोग अलग-अलग तरह से इन खाद्य सामग्रियों को मिलाकर टेस्टी खाना बनाते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। इन व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय और विशेष महत्व है खिचड़ी का, खिचड़ी जो बेहद आम डिश है लेकिन संक्रांति के दिन इसका खास महत्व है। ऐसे में आज हम आपको इन्हीं व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Makar Sankranti 2023

1- मिक्स वेज खिचड़ी

मकर संक्रांति का त्योहार सर्दियों के मौसम में आता है। ठंड के मौसम में खूब सारी सब्जियों का सीजन होता है ऐसे में हेल्दी और टेस्टी मिक्स वेज खिचड़ी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस खिचड़ी को बनाते समय पर आप इसमें हरी मटर, फूल गोभी, गाजर, आलू, पालक को चावल के साथ मिलाकर बनाए। इससे ये काफी स्वादिष्ट और हेल्दी बनेगी। त्योहार के दिन आप इस लजीज डिश को खाकर सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

2- उड़द दाल की खिचड़ी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Makar Sankranti 2023

छोटे बारीक चावलों के साथ उड़द दाल को मिलाकर बनाई जाने वाली खिचड़ी बेहद टेस्टी होती है। इसे बनाने के लिए आप छिलके वाली उड़द दाल ले और साथ में बारीक चावल। इन दोनों साम्रगी के साथ आप स्वाद अनुसार नमक हल्दी और अन्य मसाले डालकर कुकर में पकाएं और परिवार के साथ मजे से खाएं।

3- मकर संक्रांति के मौके पर लगाए पंजाबी खिचड़ी का तड़का

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Makar Sankranti 2023

पंजाबी खिचड़ी सबसे स्वादिष्ट खिचड़ी व्यंजनों में से एक है। इसे बनना बेहद आसान है। इसे बनने के लिए सबसे पहले साफ चने की दाल ले और चावल इन दोनों को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगों दे। इसके बाद देसी घी में तेजपत्ते, हींग, जीरा के साथ इसका तड़का लगाए। इन सब को भुनने के बाद चावल और दाल को कुकर में डालकर इसमें सभी मसाले डालकर पकाएं।

4- काठियावाड़ी खिचड़ी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Makar Sankranti 2023

काठियावाड़ी खिचड़ी काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इसे बनाने के लिए आपको बारीक चावल, धुली हुई मूंग दाल साथ में छिलके वाली मूंग दाल, मसूर दाल, मूंगफली और नमक, मिर्ची समेत मसालों की जरूरत होती है। सबसे पहले कुकर में देसी घी गर्म करे फिर जीरें का तड़का लगाए फिर सभी मसालों को पका कर, दाल और चावल को डालकर, उचित मात्रा में पानी डाले और इसे पकाएं। पकाने के बाद गर्म-गर्म परोसे और परिवार के साथ आनंद से खाएं।

5- मखाना खिचड़ी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये 5 तरीके की स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
Makar Sankranti 2023

सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाने वाली मखाना खिचड़ी लोगों को काफी पसंद है। मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें सभी पोषक तत्व मौजूद है। वैसे तो मखाने की खिचड़ी किसी भी दिन बनाकर आप खा सकते हैं लेकिन मकर संक्रांति के दिन जो ठंड के महीने में आता है इस दिन मखाने की खिचड़ी बनाकर खाने से आपको हेल्दी बेनिफिट मिलेंगे। इस बनाने के लिए आपको केवल मखाना, आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, देसी घी, नींबू का रस, काली मिर्च का पाउडर, नमक की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here