देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की जयंती, PM मोदी-सोनिया गांधी से लेकर कई नेताओं ने किया नमन

0
123
Jawaharlal Nehru
Jawaharlal Nehru

Jawaharlal Nehru: देश आज अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। आज 14 नवंबर को देशभर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कई तरह के कार्यकम आयोजित किए गए है। नेहरू की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। उन्हें बच्चों से अधिक लगाव थे। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहकर भी बुलाया जाता था। आज उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Jawaharlal Nehru की जयंती पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया नमन

  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।
  • वहीं जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और खड़गे ने श्रद्धांजलि दी।
  • राहुल गांधी ने नेहरू की जयंती पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है।” पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन कर ट्वीट किया।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पेज अपडेट जारी है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here