भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, PM मोदी-सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने किया नमन

0
83
Indira Gandhi Birth Anniversary
Indira Gandhi Birth Anniversary

Indira Gandhi Birth Anniversary: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती मनाई जा रही है। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। भारत के इतिहास में वो अकेली महिला है जो प्रधानमंत्री बनी। उन्हें भारत की आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। आज उनकी 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सानिया गांधी समेत कई बड़े नताओं ने उन्हें याद किया।

Indira Gandhi Birth Anniversary… कई नेताओं ने शक्ति स्थल जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते पूर्व पीएम श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया।
  • कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सानिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
  • वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Indira Gandhi Birth Anniversary
Indira Gandhi Birth Anniversary
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 105वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सोनिया गांधी के साथ श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुंचे।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा ने आज शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पेज अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here