Independence Day 2022: गूगल मना रहा भारत की आजादी का जश्न, देश की आजादी और संस्कृति का मनमोहक चित्र दिखाता गूगल डूडल

आज भारत को आजाद हुए पूरे 75 साल हो गए हैं। देश के हर नागरिक के लिए ये दिन बेहद खास है। ये रंग बिरंगी पतंगे भारत की विकास की ऊचाईयों को दर्शाता है।

0
243
Independence Day 2022: देश की आजादी और संस्कृति का मनमोहक चित्र दिखाता गूगल डूडल
Independence Day 2022: देश की आजादी और संस्कृति का मनमोहक चित्र दिखाता गूगल डूडल

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज देश का हर नागरिक देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। दिल्ली के लाल किले से देश के प्रधानमंत्री ने तिरंगा लहरा कर देश को संबोधित किया। इस मौके पर गूगल ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही अनोखे ढंग से मनाया है। गूगल के डूडल पर देश की संस्कृति की झलक देखने को साफ मिल रही है। गूगल के डूडल में पतंगें उड़ती दिख रही हैं।

आज भारत को आजाद हुए पूरे 75 साल हो गए हैं। देश के हर नागरिक के लिए ये दिन बेहद खास है। ये रंग बिरंगी पतंगे भारत की विकास की ऊंचाइयों को दर्शाती हैं। साल 1947 में जब देश ब्रिटिश राज से आजाद हुआ तब से अब तक देश ने ऐसी कई उपलब्धियां हासिल कीं जिसे पूरे विश्व ने देखा है।

यह गूगल डूडल केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। इस खास मौके पर गूगल ने एक जीआईएफ बनाया है।

Independence Day 2022: देश की आजादी और संस्कृति का मनमोहक चित्र दिखाता गूगल डूडल
Independence Day 2022

Independence Day 2022: आजादी और परंपरा की प्रतीक है पतंग

डूडल बनाने वाली कलाकर नीति का कहना है कि पतंग कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक आउटलेट है। इनमें से कई आधुनिक रूपांकनों के साथ-साथ ​​​सामाजिक संदेश भी देती है। मैंने हमारे राष्ट्रीय रंग, प्रेम का संदेश और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पतंगों के चित्र बनाए हैं। उनका कहना है कि ये पतंग भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का अभिन्न अंग भी है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेज शासन के खिलाफ नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया था। इन्हें विरोध की निशानी के तौर पर आसमान में उड़ाया था।

Independence Day 2022: गूगल ने बनाया 2 मिनट का वीडियो

गूगल ने इससे पहले भारत की उड़ान नाम से एक डिजिटल पेज अपनी वेबसाइट पर लाइव किया था। गूगल आर्ट एंड कल्चर के पेज पर आप भारत की उड़ान को देख सकते हैं। बता दें कि गूगल ने इसके लिए एक नई वेबसाइट बनाई है, जिसका नाम गूगल आर्ट और कल्चर है। इस वेबसाइट में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत तमाम नेताओं की छवि दिखाई गई है। गूगल ने 2 मिनट की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें 1947 में मिली भारत की आजादी से अभी तक पूरे 75 सालों का सफर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में आपको सिर्फ 2 मिनट में पिछले 75 सालों का भारतीय इतिहास दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें:

76th Independence Day: भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 76वां? ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here