ICC Under-19 World Cup 2022: कब और कहां देख सकेंगे भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला, यहां जानें सबकुछ

0
407
INDU19
INDU19

ICC Under-19 World Cup 2022 का 14वां एडिशन वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से शुरू हो गया है। आज 15 जनवरी को भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भारत मुख्य दावेदार माना जा रहा है। इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सबसे सफल टीम रही है। भारत ने अंडर-19 का खिताब 2000, 2008, 2012, और 2018 में जीता था। जबकि 2016 में भारतीय टीम उपविजेता रहा था।

यश धुल की कप्तानी वाली वाली भारतीय टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। 16 टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। अंकतालिका में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

ICC Under-19 World Cup 2022 का यहां देख सकते है लाइव

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

टूर्नामेंट में कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मैच? 

ICC Under-19 World Cup 2022
ICC Under-19 World Cup 2022

ICC Under-19 World Cup 2022 में भारत अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसे अपना दूसरा मुकाबला त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मैच त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ खेलेगी।  

किस समय शुरू होगा मैच? 

वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के तीनों ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा अन्य मैच भी भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे से शुरू होंगे।  

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here