Hockey Asia Cup 2023: जूनियर महिला एशिया कप में भारत की बेटियों ने दर्ज कराई शानदार जीत, दक्षिण कोरिया को दी करारी शिकस्‍त

Hockey Asia Cup 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई।

0
49
Hockey Asia Cup 2023 India Won
Hockey Asia Cup 2023

Hockey Asia Cup 2023: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने बीते रविवार शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।टीम ने करीब चार बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर नया इतिहास रच दिया। भारत ने जूनियर महिला एशिया कप का खिताब पहली बार जीता है। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था।जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चीन से 2-5 से हार गई थी।

Hockey Asia Cup 2023 News

Hockey Asia Cup 2023: पीएम मोदी ने सराहा

Hockey Asia Cup 2023:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को इस जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई। टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

Hockey Asia Cup 2023:कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी बधाई

Hockey Asia Cup 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप 2023 चैम्पियन बनने पर बधाई दी।कहा कि हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है। खरगे ने कहा, “भारत इतिहास बनाता है! हमारी महिला जूनियर हॉकी टीम को पहली बार एशिया कप खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’’

दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस जीत को शानदार और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीतकर इतिहास रचा है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। देश को आप सभी पर बहुत गर्व है।’’

सीएम भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान से पूरी भारतीय महिला टीम को उनकी शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं।

Hockey Asia Cup 2023: अनु ने किया कमाल

मैच के दौराना पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया।

नीलम का गोल रहा निर्णायक

दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। भारत की ओर से नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

कोरोना के कारण दो साल बाद हुआ टूर्नामेंट
भारतीय टीम की रक्षक पंक्ति ने तीसरे क्वार्टर में बढ़त कायम रखने में मदद की।मालूम हो कि टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here