Global Hunger Index 2021: नेपाल और पाकिस्तान से भी पिछड़ा भारत, जानें क्या होता है हंगर इंडेक्स

0
445

Global Hunger Index 2021: नेपाल और पाकिस्तान से भी नीचे वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत को रखा गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार भारत अब 94 वे नंबर से फिसलकर 101 नंबर पर पहुंच गया है। इस मामले में अब वो नेपाल (Nepal), पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश से भी पीछे है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर ताजा आंकड़ों के आधार पर हमला बोला है।

क्या होता है ग्लोबर हंगर इंडेक्स?

ग्लोबर हंगर इंडेक्स एक ऐसा साधन है जिससे पता चलता है कि अलग-अलग देशों में लोगों को खाने की चीजें कैसी और कितनी मिलती है। ग्लोबर हंगर इंडेक्स हर साल ताजा आंकड़ों के साथ जारी की जाती है। इस सूचकांक के तहत दुनिया भर में भूख के खिलाफ चल रहे अभियान की सफलता और असफलता को दर्शाया जाता है। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की थी।

कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर बोला हमला

ताजा आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। दलित कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया गया कि 2021 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में हमारा देश 94वें नंबर से खिसककर 101 नंबर पर पहुंच गया है। मतलब ये कि हमारी सरकार देश की जनता का पेट भरने के मामले में 101 नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे। 2014 में हम 55वें नंबर पर थे।

पड़ोसी देशों की हंगर इंडेक्स में ये है स्थिति

भारत के पड़ोसी देशों की ग्लोबर हंगर इंडेक्स में स्थिति की बात करें तो नेपाल 76 वें स्थान पर है। म्यांमार 71 वें स्थान पर है। पाकिस्तान भी भारत से बेहतर 92 वें स्थान पर है। रिपोर्ट में इन देशों की हालात को चिंताजनक बताया गया है।

APJ Abdul Kalam: जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जानें कलाम की जयंती पर कब से मनाया जा रहा है विश्व छात्र दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here