भूकंप के झटके लगना अब तो आम सी बात हो गई है। आए दिन कहीं न कहीं भूकंप आते रहते हैं। वहीं बिहार के भागलपुर से भूकंप की खबर आई है। खबरों के मुताबिक भागलपुर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि भूकंप के झटके बहुत कम देर के लिए ही महसूस किए गए और जब तक लोग कुछ समझ पाते झटके बंद हो गए थे।  भूकंप सुबह लगभग 6 बजके 45  मिनट पर दो से तीन सेकेंड पर महसूस किये गए। इसलिए कुछ लोगों को झटके महसुस नहीं हो पाए।

बताया जा रहा है कि भूकंप पड़ोसी देश म्यांमार में आया है जिसके झटके पश्चिम बंगाल और गुवाहाटी में भी महसूस किये गए हैं। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले 13 मई 2015 (मंगलवार) को भागलपुर में भूकंप के झटकों से लोग परेशान हुए थे। 40 मिनट के भीतर सात से अधिक भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। गाड़ियां चलनी बंद हो गयी थी। संचार सेवाएं भी 40 मिनट के लिए ठप कर दी गई थी।

आपको बताते चलें की असम के कोकराझार में शनिवार की सुबह 5.2 मैग्नीट्यूड रिएक्टर स्केल भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। भूकंप का ये झटका सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर आया। हालांकि, इसमें किसी तरह के हताहत की कोई खबर नहीं है। भूकंप गौरीपुर में 10 किलोमीटर अंदर से उत्पन्न हुआ था। भूकंप का मुख्य केन्द्र लैटीट्यूड 26.193 डिग्री नॉर्थ और लांगीट्यूड 89.931 डिग्री ईस्ट था।

भूकंप का झटका भूटान में भी महसूस किया गया। इससे पहले 2017 के अगस्त में 3.4 मैग्नीट्यूड के झटके से असम का गुवाहाटी कांप उठा था। हालांकि, उसमें भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here