Dubai में खुली Middle East की सबसे बड़ी लाइब्रेरी,11 लाख किताबें, रोबोटिक गाइड,डीलक्‍स रीडिंग रूम के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Dubai: लाइब्रेरी अपने आप में ही खास है। यहां संग्रहित 30 भाषाओं की करीब 11 लाख किताबें हैं। जो 54,000 वर्ग मीटर में सात मंजिलों पर और नौ पुस्तकालयों में फैली हुई हैं।

0
317
Dubai
Mohammad Bin Rashid library in Dabai.

Dubai: दुबई के अल जद्दाफ में मोहम्मद बिन राशिद लाइब्रेरी आजकल सुर्खियां बटोर रही है।ये कोई आम लाइब्रेरी नहीं बल्कि पूरे मिडल ईस्‍ट एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी बन चुकी है।इसका शुभारंभ संयुक्त अरब अमीरात के उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 13 जून 2022 को किया था।

इसका खोलने का मकसद किताबों के प्रति लोगों की दिलचस्‍पी बढ़ाने के साथ ही दुबई में एक नया सांस्कृतिक प्रकाश स्तंभ तैयार करना था। लाइब्रेरी अपने आप में ही खास है। यहां संग्रहित 30 भाषाओं की करीब 11 लाख किताबें हैं। जो 54,000 वर्ग मीटर में सात मंजिलों पर और नौ पुस्तकालयों में फैली हुई हैं।यहां पंजीकरण करवाने के लिए इस लाइ्ब्रेरी का ऐप डाउनलोड करना होगा।

duabi lib 2
Mohammad Bin Rashid Library in Dubai.

Dubai: एमबीआरएल लाइब्रेरी के अंदर ही बना दीं 9 लाइब्रेरी

इस लाइब्रेरी की डिजाइनिंग की बात ही कुछ और है। मोहम्मद बिन राशिद लाइब्रेरी या एमबीआलएल लाइब्रेरी अपने अंदर ही 9 बड़ी लाइब्रेरी को समेटे हुए है। जिसमें इतिहास, स्वास्थ्य और विज्ञान- प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अन्य विषयों की लगभग 1,00,000 से अधिक पुस्तकों के साथ, सामान्य पुस्तकालय भी बनाया गया है। रीडर यहां दुबई के बारे में वह सब जानकारियां प्राप्‍त कर सकता है, जो वह जानना चाहते था।

dubai lib 3
Mohammad Bin Rashid Library in Dubai.

Dubai: बेहद दुर्लभ तस्‍वीरों का संग्रह मिलेगा यहां

लाइब्रेरी के एक सेगमेंट में ऐसी दुर्लभ तस्‍वीरों की किताबों का संग्रह है जोकि दुनिया के कोने-कोने से यहां लाई गई हैं।इसके साथ ही आम नागरिकों और निवासियों द्वारा लिखी गई पुस्तकें भी रखी गईं हैं।सभी उम्र के युवाओं और अलग-अलग रुचियों को ध्‍यान में रखते हुए यहां मंगा और एनीमे से लेकर कैप्टन माजिद की कहानियां, व्यवसाय, अर्थशास्त्र और साहित्य की रोचक किताबों को रखा गया है।करीब 12,000 शीर्षकों वाले इस पुस्तकालय में 90% अंग्रेजी और 10% अरबी पुस्तकें हैं।एक आकर्षक खेल क्षेत्र, रंगीन आंतरिक सज्जा और 17,000 शीर्षकों के साथ, यह क्षेत्र विभिन्न उम्र के बच्चों को बेहद लुभाएगा।

Dubai: प्राचीन मानचित्रों और एटलस की भरमार

इस लाइब्रेरी में आपको दुनिया भर के दुर्लभ मानचित्रों और एटलस संग्रह के साथ भूगोल की बहुत सी जानकारियां मिल जाएंगीं।करीब24,000 विभिन्न शीर्षकों के साथ, इस खंड में कला, DIY, संगीत, सिनेमा और शहरी डिजाइन के इतिहास सहित विषयों के साथ मीडिया और कला संसाधनों का सबसे शानदार संग्रह तैयार किया गया है।

1950 के दशक से पहले के संसाधनों के दुर्लभ और निजी संग्रह भी यहां पर मिल जाएगा।इस विशेष पुस्तकालय को इसे एक्सेस करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता है।

जानिये लाइब्रेरी के खुलने और बंद होने का समय

लाइब्रेरी प्रत्‍येक सोमवार से शनिवार (शुक्रवार को छोड़कर) सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी।शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लेकर रात 9 बजे तक। रविवार अवकाश रहेगा। यहां 5 वर्ष कम उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसकी सदस्यता दरों की अभी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एमबीआरएल के अधिकारियों का कहना है कि यह जेब के अनुकूल होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here