Diet Tips: एक बार Pizza खाने से 7.8 मिनट कम हो सकती है उम्र! यहां पढ़ें किन चीजों को खाने से थम जाएगी बढ़ती उम्र?

मिशिगन विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स ने लोगों के डाइट को लेकर और उनके सेहत पर किन चीजों को खाने से अधिक प्रभाव पड़ रहा है इसे जानने के लिए रिसर्च की है। 6 हजार खाने (नाश्ता, लंच और ड्रिंक) की चीजों पर हुई रिसर्च की गई है।

0
190
Diet Tips
Diet Tips

Diet Tips: कोई भी अवसर हो, हम सभी को पिज्जा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी उम्र आपके डाइट पर निर्भर करती है। खराब डाइट से आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। हार्ट संबंधित बीमारियां, लंग्स की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज समेत करीब 50 ऐसी बीमारियां हैं जो कम उम्र में ही आपको हो जाती है और डेथ का कारण हो सकती हैं।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मिशिगन विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स ने लोगों के डाइट को लेकर और उनके सेहत पर किन चीजों को खाने से अधिक प्रभाव पड़ रहा है इसे जानने के लिए रिसर्च की है। रिसर्च में पता चला है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाने से आपकी उम्र में कुछ मिनट की बढ़ोतरी होती है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी है जिनके सेवन से आपके उम्र में कुछ मिनट कम हो रहे हैं।

Diet Tips
Diet Tips

Diet Tips: 6 हजार खाने की चीजों पर हुई रिसर्च

रिपोर्टस के मुताबिक अगर देखा जाए तो कोई नट्स का सेवन कर रहा है तो उसकी उम्र 26 मिनट बढ़ सकती है लेकिन अगर कोई हॉट-डॉग की एक सर्विंग खाता है तो उसकी लाइफ के 36 मिनट कम हो रहे हैं। 6 हजार खाने (नाश्ता, लंच और ड्रिंक) की चीजों पर हुई रिसर्च की गई है।

Diet Tips
Diet Tips

इन चीजों के सेवन से घट जाएगी उम्र

  • पिज्जा आपकी उम्र में 7.8 मिनट कम कर देता है।
  • सॉफ्ट ड्रिंक पीने से जीवन के 12.4 मिनट होते हैं।
  • हॉट डॉग आपके जीवन के 36 मिनट कम करता है।
  • प्रोसेस्ड मीट (बेकॉन) भी जीवन के 26 मिनट कम करता है।
  • चीज बर्गर से उम्र 8.8 मिनट कम होती है।
Diet Tips
Diet Tips

How to live a long life: इन चीजों को खाने से बढ़ती है उम्र

  • केला खाने से उम्र के 13.5 मिनट बढ़ते हैं।
  • टमाटर खाने से उम्र के 3.8 मिनट बढ़ते हैं।
  • अवोकाडो से उम्र के 1.5 मिनट बढ़ते हैं।
  • पीनट बटर और जैम सैंडविट : उम्र के 33.1 मिनट बढ़ते हैं।
  • बेक्ड सेल्मन मछली : उम्र के 13.5 मिनट बढ़ते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here