Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास बनी इमारत में लगी आग, मरने वालों की संख्‍या 27 पहुंची, राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Delhi Fire: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 19 लोग अभी भी लापता हैं।

0
200
Delhi Fire
Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी आग में कुल 27 लोगों की मौत,राष्ट्रपति ने जताया दुख

Delhi Fire: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्‍या 27 पहुंच गई है। जबकि 19 लोग अभी भी लापता हैं। मुंडका में आगजनी की इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड से लेकर पीएम ने गहरा दुख जताया है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना शाम चार बजकर 45 मिनट पर मिली थी। इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 11:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक करीब 24 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी थीं। अब यह बड़ा सवाल है कि इन मासूम जिंदगियों की जान का गुनहगार कौन है?

Delhi Fire
Delhi Fire

Delhi Fire: राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग की घटना के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया। सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए जाएंगें।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर केजरीवाल सरकार को घेरते हुए लिखा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्लीवासियों की क्या ये ही नियति बन गयी है !!!! आज मुंडका में लगी आग में 27 के जलने की खबर एक बार फिर हृदय को झकझोरने वाली है। हर साल ऐसे हादसे दिल्ली में होते हैं पर इस सरकार पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा.. हे ईश्वर रक्षा करो।

Delhi Fire: गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोनों मालिक गिराफ्तार 

Delhi Fire
Delhi Fire

Delhi Fire: अभी तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। 19 लोग अभी भी लापता है जिनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। लापता लोगों के परिजन अपनों को ढूढ़ने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के मामले में पुलिस ने दोनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

संबंधित खबरें:

Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग; 1 महिला की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here