क्या है Delhi Air Quality Index, जिसके कारण स्कूल एक हफ्ते के लिए करने पड़े हैं बंद?

0
555
air quality map
air quality map

केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से फटकार खाने के बाद राजधानी के स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया है। साथ ही सरकारी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है लेकिन क्या आपको पता है कि सरकार ने यह फैसला दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स के चलते लिया है। यहां हमको बताएंगे कि एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या होता है? साथ ही दिल्ली की अलग-अलग जगहों के इंडेक्स की भी जानकारी देंगे।

क्या होता है Air Quality Index?

Air Quality Index की मदद से बताया जाता है कि किसी जगह की हवा कितनी प्रदूषित है या होगी। इस इंडेक्स के बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ जाता है। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी की क्या है स्थिति?

नोएडा सेक्टर 62 और 1- 441
नोएडा सेक्टर 125 -447
आनंद विहार-439
पटपड़गंज में 428
शाहदरा -382
दक्षिण पूर्वी दिल्ली -431
शाहदरा-382
दक्षिण पूर्वी दिल्ली-431
विनोबा पुरी-420
दक्षिण पूर्वी दिल्ली -434
दक्षिण पूर्वी दिल्ली -441
दक्षिण पूर्वी दिल्ली-430
गोकलुपरी -395
बल्ली मारान-435
दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 431
गाजियाबाद -447
नई दिल्ली – 372
दक्षिणी दिल्ली -398
अशोक विहार-417
नॉर्थ कैंपस- 407
पूसा- 406

ऊपर दिये गये आंकड़ों से आप समझ ही गए होंगे कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में है। जिसके चलते लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। लोग आंखों और गले में जलन की शिकायत कर रहे हैं। स्पष्ट शब्दों में कहें तो दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi में एक हफ्ते के लिए बंद किये गये सभी स्कूल, सरकारी दफ्तर भी करेंगे Work From Home

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here