देश, ईद के पावन पर्व में जहां शांति और भाईचारे की बात कर रहा है वहीं कश्मीर आज भी पत्थरबाजों से सुलग रहा है। ईद के मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाजों ने जवानों पर पत्थरबाजी की। यह पत्थरबाजी कश्मीर के कई इलाकों में देखने को मिली है। श्रीनगर के ईदगाह, पुलवामा, बारामुला जिले के सोपोर, अनंतनाग आदि कई जगहों पर ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजी हुई है। वहीं पुलिस ने इसके रोकथाम के लिए आंसू गैस का सहारा लिया। इस पत्थरबाजी में कई जवान घायल भी हुए हैं।

बता दें कि कश्मीर में आए दिन रोजाना पत्थरबाजी की घटना सुनाई देती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वहां पत्थरबाजी कर विरोध प्रदर्शन करना आम बात हो गई है। लेकिन शायद ही किसी को अपेक्षा होगी कि ईद के शुभ अवसर पर भी कश्मीर में पत्थरबाज पत्थरबाजी करेंगे। हांलाकि,सेना को इसकी भनक पहले से ही लग गई थी इसलिए वह पूरे इंतजाम के साथ सुरक्षा कार्यो में लगी थी। ईद के मौके पर जवान बड़े धैर्य से काम ले रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पूरे देश में ईद को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कश्मीर में भी कई स्थान ऐसे हैं जहां पहले की अपेक्षा शांतिपूर्ण वातावरण है। किंतु कई जगह ऐसे भी हैं जहां ईद के नमाज के बाद लोग पत्थरबाजी करने लगे। बता दें कि प्रशासन ने वहां के अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया हुआ है। यासीन मलिक को बिना इजाजत आतंकवादी के परिवार से मिलने के कारण नजरबंद किया गया है। कश्मीर में कुछ जगह पाकिस्तान के झंडे फहराए जाने की खबर भी मिली है। ईद के इस पर्व में जहां लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। कश्मीर से ऐसी खबरे आना दुखदायी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here