CSIR NET 2022 Result जारी, जानिए कैसे करें चेक ?

CSIR NET 2022 Result: स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म की तारीख आदि विवरण दर्ज करने होंगे।

0
247
CSRI Net Result 2022: hindi news
CSRI Net Result 2022:

CSIR NET 2022 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शनिवार को सीएसआईआर-नेट परिणाम 2022 जारी कर दिया। अभ्‍यर्थी वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर स्‍कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक सक्रिय कर दिया गया है।स्‍कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नामांकन संख्‍या, जन्‍म तिथि आदि की जरूरत भी होगी।स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स यानी एनरोलमेंट नंबर, जन्म तिथि, रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड आदि की जरूरत होती है।

स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म की तारीख आदि विवरण दर्ज करने होंगे। डिवाइस पर सीएसआईआर नेट स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर सूचीबद्ध सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए, जैसे नाम, रोल नंबर, योग्यता स्थिति, प्रतिशतता, विषय, रैंक और प्राप्त कुल अंक इत्यादि।

CSIR Net 2022 Result: top update news
CSIR Net 2022 Result

CSIR NET 2022 Result: जानिए लिंक पर जाने का पूरा प्रोसेस

CSIR NET 2022 Result: अभ्‍यर्थियों को स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणबद्ध प्रक्रिया को फॉलो करना चाहिए।

  • सबसे पहले अभ्‍यर्थी सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
आप एक नए लॉग इन पेज पर पहुंच जाएंगे।

अपना वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
सभी विवरण जमा करें। स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखाई देगा।
सभी स्कोर कार्ड विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक csirnet.nta.nic.in पर दिया गया है।

CSIR NET 2022 Result: जानिए अब आगे की रणनीति

सीएसआईआर नेट परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा। इसके आयोजन की तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

संबंधित खबरें


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here