Cow Funny Video: गजब का नजारा; सड़क किनारे चटकारे लेकर गोलगप्पे खाती दिखीं गाय, नहीं देखा तो देख लीजिए Video…

0
236
Cow Funny Video
Cow Funny Video

Cow Funny Video: स्ट्रीट फूड खाना हर किसी को पसंद होता है, कहा जाता है कि पानी पूरी कई लोगों की जान होती है। मीठे और खट्टे स्वाद वाली पानी पूरी सभी को पसंद होती है। आपने अक्सर दुकानों, स्टॉल, मॉल में गोलगप्पे खाने वालों की भीड़ देखी होगी। लेकिन, क्या आपने कभी इस भीड़ में किसी जानवर को गोलगप्पे खाते हुए देखा है? अगर नहीं तो देखिए ये वीडियो।

ट्विटर पर शेयर किए गए इस दिलचस्प वीडियो में आप एक गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खाते हुए देख सकते हैं। यह वीडियो लखनऊ के रेड हिल कॉन्वेंट स्कूल के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो को यूजर्स के काफी लाइक्स भी मिल रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Cow Funny Video: गोलगप्पे खाते नजर आई गाय

इस वीडियो में एक गोलगप्पा विक्रेता अपने हाथों से एक गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिलाता दिख रहा है। गाय भी बहुत खुशी से गोलगप्पे खाने में व्यस्त है। यह नजारा आंखों को काफी हैरान करने वाला है। झारखंड कलेक्टर संजय कुमार ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मां और बेटी साथ हैं और गोलगप्पे की दुकान है तो आगे क्या कहा जा सकता है? इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इस वीडियो को अब तक 1 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

संबंधित खबरें:

https://www.youtube.com/watch?v=-b5fZi8BK

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here