COVID-19 Vaccine: भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक के जरिए दिया जाएगा टीका

बता दें कि नेजल वैक्सीन की डोज नाक के जरिए दी जाती है। इसमें आपकी बाहों का इस्तेमाल नहीं होता।

0
259
COVID-19 vaccine: भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक के जरिए दिया जाएगा टीका
COVID-19 vaccine: भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक के जरिए दिया जाएगा टीका

CCOVID-19 vaccine: कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत को एक और हथियार मिल गया है। भारत बायोटेक को इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए DCGI ने अनुमति दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने ये जानकारी दी है। ये भारत में पहला ऐसा टीका होगा जो नाक से दिया जाएगा। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने मंगलवार को इंट्रा नेजल कोविड वैक्सीन को 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मंजूरी दी है। भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम BBV154 है।

COVID-19 vaccine: भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक के जरिए दिया जाएगा टीका
COVID-19 vaccine

COVID-19 vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह कदम महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा। भारत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और मानव संसाधनों का उपयोग किया है। विज्ञान संचालित दृष्टिकोण और सबके प्रयास के साथ, हम कोविड-19 को हरा देंगे।

COVID-19 vaccine: नेजल वैक्सीन क्या है?

COVID-19 vaccine: भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक के जरिए दिया जाएगा टीका
COVID-19 vaccine

बता दें कि नेजल वैक्सीन की डोज नाक के जरिए दी जाती है। इसमें आपकी बांहों पर टीका नहीं लगाया जाएगा । वैक्सीन को या तो एक विशिष्ट नाक स्प्रे के जरिए या एरोसोल डिलीवरी के माध्यम से इंजेक्ट किया जाता है।

COVID-19 vaccine: पिछले महीने पूरा किया परीक्षण

भारत बायोटेक ने पिछले महीने अपने इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सीन के लिए तीसरे चरण और बूस्टर खुराक का परीक्षण पूरा किया था। जिसके बाद भारत बायोटेक ने कहा था कि इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन के लिए दो अलग-अलग परीक्षण किए हैं, एक पहली डोज के रूप में और दूसरा बूस्टर खुराक के रूप में।

हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने नेजल वैक्सीन का 4 हजार वॉलिंटियर्स पर क्लीनिकल ट्रायल किया है। इनमें से किसी पर इसका कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। अगस्त महीने में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के बाद साफ हो गया था कि BBV154 वैक्सीन इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन इंफेक्शन और संक्रमण को कम करेगी।

COVID-19 vaccine: भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक के जरिए दिया जाएगा टीका
COVID-19 vaccine

भारत में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल में दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड के 4,417 नए मामले सामने आए हैं। भारत में फिलहाल कोविड के 52,336 एक्टिव केस हैं। कोरोना की वजह से भारत में अबतक 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड को हराने के लिए सरकार टीकाकरण पर काफी जोर दे रही है। देश में अबतक 213 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन लग चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here