Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद लगने जा रहा है इतना लंबा चंद्र ग्रहण, जानें कहां दिखेगा?

0
498
Chandra Grahan 2022
Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने की 16 तारीख को लगने वाला है।

Chandra Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन लगने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 580 साल बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। आज के 580 साल पहले यानी कि 18 फरवरी 1440 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण पड़ा था।

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, ग्वालियर, दमोह, जबलपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, राजहमुंद्री, आदि इन प्रान्तों/नगरों से पूर्वी प्रान्तों तथा नगरों में हल्के स्वरूप का नजारा होगा। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा

इसके अलावा ये ये उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर। खण्डग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घण्टे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घण्टे 59 मिनट की होगी।

किन राशियों पर होगा असर

पंचांग के मुताबिक चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। जो तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन तीनों राशियों के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण

वैसे है तो यह आंशिक चंद्र ग्रहण लेकिन भारत में आंशिक नहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता। इसे देखने के लिए विशेष तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है। चश्मा या फिर पानी में इस चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं। ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद चंद्र ग्रहण का नजारा 8 दिसंबर 2022 में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर इस तरह करें पूजा, जानें तिथि का आरंभ और समापन

Chhath Puja 2021: डूबते हुए सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here