नए साल पर Outer Delhi में दर्दनाक हादसा! कार सवार लड़कों ने लड़की को 8 किलोमीटर तक घसीटा, मौत

0
213
Car accident: सुल्तानपुरी थाना और जब्त कार!
Car accident: सुल्तानपुरी थाना और जब्त कार!

Car accident: राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई है। यहां नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से लगभग 8 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे कंझावला क्षेत्र की है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को समन जारी किया है।

Car accident: सुल्तान पुरी थाना
Car accident: सुल्तान पुरी थाना

Car accident: स्कूटी से अपने घर जा रही थी लड़की

जानकारी के अनुसार, देर रात एक 23 वर्षीय युवती अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। उसी दौरान एक कार में सवार 5 लड़के उस रास्ते से गुजरे। पुलिस के अनुसार, उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। उसके बाद कार करीब 8 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुरी से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में लड़की को गंभीर चोटें आईं। उसके शरीर के कपड़े बुरे तरीके से फट चुके थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे कंझावला क्षेत्र में एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क किनारे पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़की खून से लथपथ थी। उसे काफी चोटें आईं थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर कहा “दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौके पे?”

पुलिस गिरफ्त में कार सवार पांचों लड़के
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पांचों आरोपी लड़कों को धर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि क्या कार सवार लड़के नशे में धुत थे ? इसके अलावा पुलिस इस मामले की जांच कई अन्य एंगल से भी कर रही है। पूरे मामले में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म किए जाने की बात से साफ इनकार किया है।

यह भी पढ़ेंः

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्य हवाई अड्डे के पास ब्लास्ट, कई लोगों के जख्मी होने की आशंका

तुनिषा शर्मा की मां के आरोपों पर शीजान के वकील का बड़ा दावा! बोले- 2 जनवरी को बताएंगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here