Anna Hazare को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में किया गया भर्ती, हालत स्थिर

0
315
Anna Hazare
Anna Hazare

Anna Hazare को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। रूबी हॉल क्लिनिक के डॉ अवधूत बोडमवाड़ ने कहा कि अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।

कृषि कानूनों की वापसी पर बोले अन्ना हजारे, ‘ये किसानों के संघर्ष की जीत’

कृषि कानूनों के वापस लिए जाने का एलान होने पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने खुशी जताई थी। अन्ना हजारे ने पीएम के एलान के बाद महाराष्ट्र में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है। अन्ना ने यह भी कहा कि किसानों का यह संघर्ष आने वाले समय में पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

विदित हो कि अन्ना हजारे ने लोकपाल कानून के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल,किरण बेदी, प्रशांत भूषण के साथ मिलकर तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव बना दिया था। अन्ना द्वारा शुरू किए गए अनशन का प्रभाव समूचे भारत पर पड़ा था और इसके समर्थन में लोग सड़कों पर भी उतरे थे।

बाद में आंदोलन के दबाव के चलते भारत सरकार ने आनन-फानन में एक समिति बनाकर संभावित खतरे को टाला और संसद में लोकपाल विधेयक पारित कराने की बात स्वीकार की थी। हालांकि मनमोहन सिंह सरकार ने जो कानून बनाया वह इतना असरदार नहीं था। जिसके बाद अन्ना ने फिर से अनशन किया।

इसके बाद जब दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे को गिरफ्तार कर लिया तो आम जनता आक्रोशित हो गयी। बाद में दिल्ली पुलिस ने अन्ना को सशर्त रिहा कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal- ‘आप’ की सरकार बनेगी तो सबसे पहले Punjab के कॉन्ट्रैक्ट टीचरों को पक्का करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here