Anemia को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी खून की कमी

हरी सब्जियों से तैयार जूस खून की कमी दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस को तैयार करने के लिए आप पालक, करेला अन्य आयरन से भरपूर सब्जियां भी ले सकते हैं।

0
188
Anemia: एनीमिया को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेल उपाय, दूर होगी खून की कमी
Anemia: एनीमिया को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेल उपाय, दूर होगी खून की कमी

Anemia: एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। पुरुषों के मुकाबले एनीमिया महिलाओं में अधिक होता है। शरीर में खून की कमी से कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। खून की कमी से हमेशा थकान महसूस होती है। आमतौर पर खून की कमी तब होती है, जब आप स्वस्थ डाइट नहीं लेते। उन चीजों का सेवन नहीं करते, जो आयरन से भरपूर हो। जब शरीर एनीमिया ग्रस्त होता है, तो इस प्रकार के लक्षण नजर आते हैं।

Anemia: एनीमिया क्यों होता है?

Anemia को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी खून की कमी
Anemia
  • शरीर में आयरन की कमी एनीमिया की सबसे बड़ी वजह है।
  • अगर आपके भोजन में कैल्शियम अधिक होता है तो यह भी एनीमिया की वजह हो सकती है।
  • भोजन में हरी सब्जियां ना खाना।
  • पेट में कीड़ों और परजीवियों के कारण खून की कमी होना
  • अल्सर बीमारी से ब्लड की कमी हो जाती है।
  • बार-बार गर्भ धारण करना।
  • किसी कारण शरीर से अधिक ब्लड बहने से एनीमिया होने का खतरा होता है।
Anemia को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी खून की कमी
Anemia

Anemia: एनीमिया के लक्षण और संकेत

  • हमेशा थकान महसूस होना
  • त्वचा का पीला पड़ना
  • हाथों-पैरों का ठंडा होना।
  • चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना
  • सिर दर्द, सीने में दर्द
  • बालों का गिरना
  • शरीर में स्टैमिना की कमी हार्टबीट अनियमित होना।
  • ध्यान लगाने में मुश्किल आना।

Anemia: एनीमिया को दूर करने के घरेलू उपाय

Anemia को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी खून की कमी
iron-rich foods for anemia

हरी सब्जियों का जूस पिएं

हरी सब्जियों से तैयार जूस खून की कमी दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस को तैयार करने के लिए आप पालक, करेला अन्य आयरन से भरपूर सब्जियां भी ले सकते हैं। पालक, करेला, लौकी और अन्य सब्जियों को साफ करके मिक्सी में डालें। इन्हें ब्लेंड कर लें और गिलास में छान लें। इसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस, शहद भी मिला सकते हैं, ताकि स्वाद कड़वा ना लगें। कई तरह की सब्जियों जैसे करेला, ब्रोकली, पालक, एस्परेगस आदि में आयरन की मात्रा काफी होती है। इनका नियमित सेवन करें।

चुकंदर का जूस

Anemia को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी खून की कमी
iron-rich foods for anemia

चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है। इसे आप ऐसे भी काट कर खा सकते हैं। जूस आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए एक चुकंदर काट और छिलकर मिक्सी में डालें। इसे ब्लेंड करके गिलास में जूस को छान लें। इसमें सेंधा नमक, नींबू का रस मिलाएं और पिएं। चुकंदर रेड ब्लड सेल्स, हिमोग्लोबीन के निर्माण को बढ़ाता है। अगर आपको खून की कमी के कारण एनीमिया है, तो चुकंदर का जूस नियमित पिएं।

खजूर और किशमिश खाएं

Anemia को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी खून की कमी
iron-rich foods for anemia

रोजाना सुबह-सुबह नाश्ते में दो से तीन खजूर और किशमिश खाने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। ये दोनों चीजें शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाते हैं। खजूर और किशमिश खाने से आयरन और रेड ब्लड सेल्स में बढ़ोतरी होती है।

गुड़-चना खाकर बढ़ाएं आयरन

गुड़ और चना का इस्तेमाल लोग वर्षों से करते आ रहे हैं। ये दोनों ही खाद्य पदार्थ शरीर में आयरन को बढ़ाते हैं। पानी में भिगोए हुए थोड़े से चने को गुड़ के साथ खाएं। गुड़ और चना में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here