Amritsar News: इश्क में रवि से बना रिया, दूसरी लड़की के चक्कर में प्रेमी ने दिया धोखा

0
409
Amritsar News
Amritsar News

Amritsar News: इश्क में लोग हत्या, लूट और अपनों को दगा तक देते हैं। प्यार में व्यक्ति अपने खून के रिश्ते को भी भूल जाता है। पर पंजाब के अमृतसर से ऐसी खबर सामने आई है जहां एक व्यक्त ने प्यार में लिंग बदलवा लिया। उसके बाद प्रेमी किसी अन्य लड़की के साथ फरार हो गया। रवि नाम के व्यक्ति को अपने घनिष्ठ मित्र अर्जुन से प्यार हो गया था। रवि उसके लिए अपना लिंग बदलवाकर रिया बन गया। अर्जुन ने रिया को छोड़ दिया है। प्रेमी का कहना है कि रिया उसका वंश आगे नहीं बढ़ा सकती है।

Amritsar News: लिंग बदलवाने में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

Amritsar News
Amritsar News

पीड़िता रवि उर्फ रिया ने इसकी शिकायत कैंटोनमेंट थाना की पुलिस को दी। अब आरोपी प्रेमी फरार हो चुका है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुतलीघर की रहने वाली रिया ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात अर्जुन नामक युवक से हुई थी। वह जागरणों में भजन गाता थी। भजन के दौरान ही उसकी मुलाकात अर्जुन से हुई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अर्जुन ने उससे कहा था कि अगर वह अपना लिंग बदल लेता है तो वो उससे शादी कर लेगा। अब लिंग बदल लिया है तो वो किसी और लड़की के साथ फरार हो गया। रवि को रिया बने 8 महीने हो गए हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गई और लिंग बदलवा लिया। लिंग बदलवाने में उसे काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब आरोपी अर्जुन की जिंदगी में कोई अन्य प्रेमिका आ चुकी है और वह उससे बचने लगा है।

Amritsar News: पुलिस ने क्या कहा?

Amritsar News
Amritsar News

रिया ने बताया कि अर्जुन और उसकी प्रेमिका उसे कह रहे हैं कि वह उसका वंश आगे नहीं बढ़ा सकती, इसलिए अर्जुन उससे शादी नहीं कर सकता। वहीं दूसरी तरफ कैंटोनमेंट थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि इस तरह की एक शिकायत उनके पास आई है।

पुलिस का पूरे मामले पर कहना है कि उन्होंने रिया के पक्ष को सुन लिया है। वे अब अर्जुन के पक्ष का इंतजार कर रहे हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्स पर पहुंच सकती है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here