RRR फिल्म का पहला गाना Nacho Nacho रिलीज, JR. NTR और Ram Charan का डांस देख दीवाने हुए फैंस

0
1409
RRR Film First Song Nacho Nacho
SS Rajamoli की फिल्म ‘RRR’ को मिली दो नई रिलीज डेट

आरआरआर (RRR) फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अलिया भट्ट (Alia Bhatt), अजय देवगन (Ajay Devgn), जूनियर एनटीआर (JR. NTR), राम चरण (Ram Charan) अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हिंदी पट्टी के लोग अलिया और अजय देवगन को देखने के लिए काफी उत्साहिता हैं।  फिल्म की हर बात को काफी सीक्रेट रखा गया है। कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है, यही कारण है कि फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच फिल्म का पहला गाना नाचो नाचो जारी कर दिया गया है।

JR. NTR और Ram Charan का दमदार डांस

इससे पहले मंगलवार को गाने का टीजर जारी किया गया था और जानकारी दी गई थी फिल्म का गाना 10 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। तभी से फैंस काफी उत्साहित थे। अब पूरा गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शानदार प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। सुबह से ट्विटर पर #RRR #NachoNacho ट्रेंड कर रहा है। नाचो नाचो गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं। दोनों को डांस करता देख फैंस बहुत खुश हो गए हैं।

फिल्म का गाना रिलीज हो गया है इस बात की जानकारी राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस मास बीट पर डांस करने से खुद को नहीं रोक सकते हैं। आरआरआर मास एंथम मेरे भाई जूनियर एनटीआर के साथ. ये गाना रिलीज हो गया है।

7 जनवरी को रिलीज हो रही है फिल्म

गाने की धुन ग्रूवी और उत्साहित हैं। वीडियो में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एकसाथ डांस करते हुए की झलक भी साझा की गई है। बैकग्राउंड में फिल्म का भव्य सेट दिखाई दे रहा है। एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म की टीम को कोरियोग्राफर और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। ‘आरआरआर’ 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:

RRR का प्रोमो 1 नवंबर को होगा रिलीज, जूनियर NTR और Ram Charan के फैंस उत्साहित

“RRR” फिल्म को लेकर विवादों में घिरे राजामौली, बीजेपी नेता ने कहा थिएटर को लगा देंगे आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here