ट्विटर के कर्मचारियों को रास नहीं आया ‘ज्यादा काम, कम आराम’ वाला फरमान, कइयों ने दिया इस्तीफा

मस्क के ईमेल के बाद इस्तीफा देने वाले ट्विटर कर्मचारियों का सटीक आंकड़ा ज्ञात नहीं है, लेकिन यह बताया गया है कि संख्या सैकड़ों में है। कंपनी में 10 से अधिक वर्षों से अधिक समय बिताने वाले बहुत पुराने, विश्वसनीय कर्मचारियों में से कुछ ने भी इस्तीफा दे दिया है।

0
91
Twitter Mass Resignations
Twitter Mass Resignations

Twitter Mass Resignations: जब से एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा है, हर दिन माइक्रोब्लॉगिंग साइट सुर्खियों में रहता है। हाल ही में कई कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। ट्वीटर के नए बॉस मस्क ने कर्मचारियों को जरूरत से ज्यादा काम, कम आराम या फिर नौकरी छोड़ने का फरमान सुनाया था। इसका असर अब कंपनी पर दिखने लगा है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा काम के बोझ तले दबकर अब ट्विटर के कई सारे इंजिनियर्स, नौकरी से इस्तीफा दे रहे हैं। या यूं कहे तो कइयों ने इस्तीफा दे दिया है। कंर्मचारियों को गुरुवार तक का समय दिया गया था कि या तो वो टर्म एंड कंडिशन का पालन करें या शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें। अब कर्मचारियों ने इस्तीफा देना ही सही समझा।

गौरतलब है कि एलन मस्क ने ट्विटर में कई सारी खामी को गिनाते हुए Twitter 2.0 को लॉन्च करने का ऐलान किया था। जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को ज्यादा काम और कम आराम का फरमान सुनाया था।

Twitter Paid Verification: Elon Musk
Twitter Mass Resignations

Twitter Mass Resignations: ट्विटर के कर्मचारी क्यों छोड़ रहे हैं नौकरी?

मस्क द्वारा बुधवार को “फोर्क इन द रोड” सब्जेक्ट लाइन से एक ईमेल भेजे जाने के बाद कर्मचारियों ने छोड़ने का फैसला किया। ईमेल में, मस्क ने कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह 3:30 बजे तक एक ऑनलाइन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया, जिसमें जरूरत से ज्यादा काम के बारे में लिखा गया था। मस्क ने यह भी उल्लेख किया कि ट्विटर के कर्मचारियों को काम के प्रति कट्टर होने की आवश्यकता होगी, जिसका अर्थ है कि कर्मचारियों को लंबे समय तक ज्यादा काम करना होगा।

बता दें कि मस्क के ट्विटर खरीदने से पहले, कंपनी में करीब 7500 कर्मचारी थे, लेकिन बड़े पैमाने पर छंटनी के दौरान कर्मचारियों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई थी। अब, अधिक कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने के साथ, ट्विटर 88 प्रतिशत तक सिकुड़ जाएगा। फिलहाल कितने और कर्मचारी कंपनी का साथ छोड़ते हैं ये देखा जाना बाकी है।

अब तक कितने कर्मचारी जा चुके हैं?

मस्क के ईमेल के बाद इस्तीफा देने वाले ट्विटर कर्मचारियों का सटीक आंकड़ा ज्ञात नहीं है, लेकिन यह बताया गया है कि संख्या सैकड़ों में है। कंपनी में 10 से अधिक वर्षों से अधिक समय बिताने वाले बहुत पुराने, विश्वसनीय कर्मचारियों में से कुछ ने भी इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर के इंजीनियरिंग डीएम ने भी ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here