Mohit Raina के ‘Bhaukaal 2’ का टीजर रिलीज, फिर दिखेगा एक्टर का भौकाल

0
572
Mohit Raina के 'Bhaukaal 2' का टीजर रिलीज

टीवी एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) एक बार फिर दर्शकों के सामने भौकाल बन कर आ रहे है। बता दें कि ‘भौकाल’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। हाल ही में ‘भौकाल 2’ (Bhaukaal 2) का टीजर रिलीज हुआ। जिसे देख फैंस के खुशी का ठिकाना नही है, क्योंकि लॅाकडाउन के समय भौकाल सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसके बाद से ही फैंस सीजन 2 के आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहें थे।

Mohit Raina
Mohit Raina

Mohit Raina के ‘भौकाल 2’ का टीजर रिलीज

इस सीरीज में मोहित रैना का रोल देखने लायक है पार्ट 2 में भी मोहित अपनी उसी पुरानी एस.एस.पी नवनीत सिखेरा की साहसी भूमिका में नजर आएंगे। इस सारीज को आकाश मोहिमेन, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखा है।

हाल ही में मोहित रैना (Mohit Raina) ने नये साल की शुरूआत में अपनी गर्लफ्रेंड अदिति (Aditi) से शादी कर ली है। फैंस इस खबर को सुनकर चौंक गए थे क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में आज तक कोई नही जानता था। एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की थी, फोटो में महादेव रियल लाइफ में अपनी पार्वती अदिती के साथ काफी सुदंर लग रहे थे।

Mohit Raina
Mohit Raina ने गर्लफ्रेंड से की शादी

शादी के जोड़े में कपल काफी खूबसूरत लग रहे थे. शेयर की गई तस्वीरों की एक स्ट्रिंग में मोहित को सफेद शेरवानी और पगड़ी में देखा जा सकता है। दूसरी ओर, उनकी लेडी लव ने सुनहरी कढ़ाई वाले बहुरंगी लेहेंगे को पहना था।

मोहित के वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहित देवों के देव महादेव, मुंबई डायरीज 26/11 और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान देवो के देव महादेव से मिली इस टीवी सीरियल को लोग बहुत पसंद करते थे खासकर मोहित के महादेव रोल को ज्यादा पसंद किया जाता था। फिलहाल मोहित अभी भौकाल 2 की शूटिंग में बिजी है।

यह भी पढ़ें:

https://www.youtube.com/watch?v=6ofS00yzxA0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here