सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया में नहीं है लेकिन ट्विटर पर उन्हें हर दिन याद किया जाता है। उनकी याद में हर दिन फैंस 4-5 ट्रेंड चालते रहते हैं। उनका जिक्र अक्सर दोस्तों और बहनों को लेकर होते रहता है। एक बार फिर सुशांत का जिक्र हो रहा है। दरअसल सुशांत के जाने माने दोस्त कुणाल जानी (Kunal Jani) की जमानत याचिका रद्द हो गई है।
Cruise Drug Party की दी थी जानकारी
कुणाल जानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने होटल कारोबारी कुणाल जानी को पुख्ता सबूत मिलने के बाद 30 सितंबर को मुंबई के खार इलाके से गिरफ्तार किया था। तभी से कुणाल जमानत के लिए खूब जोर लगा रहे हैं लेकिन उनकी याचिका खारिज हो रही है।
कुणाल की तलाश एनसीबी काफी समय से कर रही थी वे फरार चल रहे थे। एनसीबी को सूत्रों से मिली खबर के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार Cruise Drug Party की खबर कुणाल जानी ने ही एनसीबी को दी थी। जिसमे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है।
ड्रग्स एंगल आया था सामने
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत हत्या या आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही थी जिसके बाद ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद इस केस में एनसीबी ने प्रवेश किया। ड्रग्स मामले में कई सितारों का नाम सामने आया था इसमें रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल अन्य लोगों का भी नाम शामिल था। इसी कड़ी में कुणाल जानी को भी गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। फिलहाल जांच अभी भी जारी है। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें:
सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, एक्टर के दोस्त को किया गिरफ्तार