UP News: कौशांबी जेल प्रशासन की बड़ी पहल, महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र से बदल रही कैदियों की जिंदगी, अपराध की दुनिया छोड़, अच्‍छा नागरिक बनाना है मकसद

UP News: पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते परिवार से भी ठीक से बात नहीं कर सके बंदियों में गहरा मानसिक अवसाद था। लिहाजा सरकार ने बंदियों के मन की शांति के लिए गायत्री मंत्र के जाप का बड़ा फैसला लिया।

0
179
UP News
UP News

UP News: योगी आदित्‍यनाथ सरकार में जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति का आदेश जारी होते ही कौशांबी जिला जेल में महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र का जाप किया जा रहा है। यहां के बंदी अब सुबह और शाम के समय ढोल, मंजीरा की धुन पर महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र का जाप करते हैं।

बंदी मानसिक शांति और जीवन में सकारात्‍मक सोच लाने के लिए जाप करते है। जेल प्रशासन को उम्‍मीद है कि इस अभ्‍यास से यहां के बंदियों के व्यवहार में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है।यहां की जेल में अलग- अलग तरह के अपराधी हैं, जो अपनी सजा काट रहे हैं।

kausambi jail
Kausambi jail

UP News: मानसिक अवसाद से ग्रस्‍त थे बंदी

पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते परिवार से भी ठीक से बात नहीं कर सके बंदियों में गहरा मानसिक अवसाद था। लिहाजा सरकार ने बंदियों के मन की शांति के लिए गायत्री मंत्र के जाप का बड़ा फैसला लिया। इसका मकसद बंदियों की सजा पूरी कर जेल से निकलने पर उन्‍हें बेहतर जिंदगी देने के साथ एक अच्‍छा नागरिक बनाना भी है।
कौशांबी के जिला जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सुबह गिनती के बाद सभी बंदी सर्किल में खड़े होते है। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र 5-5 मिनट पढ़ते हैं। इसके स्‍मरण मात्र से उन्‍हें मन की शांति मिलती है।

police 24 apr 22
UP News

एक टीम का गठन भी किया गया है। जो रोज भक्‍ति संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम करते हैं। इससे काफी फर्क पड़ा है। उनके मन के अंदर जो नकारात्‍मकता और चिंताएं रहती थीं, वो भाव अब खत्‍म हो रहे हैं। भक्‍ति से वैसे भी आदमी प्रभावित होता है। संगीत सब के लिए अच्छा है, इससे मन को शांति मिलेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here