UP Budget Session 2023: राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

UP Budget Session 2023: मालूम हो कि योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा।योगी आदित्यनाथ सरकार विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश करने जा रही है।

0
132
UP Budget 2023 Top news today
UP Budget 2023 Top news today

UP Budget Session 2023: उत्‍तर प्रदेश के बजट से पूर्व राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष में बैठे विधायकों ने ”राज्‍यपाल गो बैक” के नारे भी लगाए।विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया। इस दौरान सपा विधायकों ने अपने हाथों में सरकारी नीतियों के खिलाफ तख्‍तियां पकड़ी हुई थीं। जिसमें जातीय जनगणना, बुलडोजर का आतंकवाद, कानून व्‍यवस्‍था से संबंधित नारे थे।

UP Budget session 2023 News
UP Vidhansabha.

UP Budget Session 2023: बजट 22 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा

मालूम हो कि योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा।योगी आदित्यनाथ सरकार विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश करने जा रही है। 20 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद का संयुक्त अधिवेशन आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार इस बजट में सरकार का मुख्‍य फोकस शिक्षा पर रहेगा।लोकसभा की 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश के इस बजट में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की झलक देखने की संभावना है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here