MP Bus Accident: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 शव बरामद

MP Bus Accident: मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है। नर्मदा नदी में सवारियों से भरी बस गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

0
219
MP Bus Accident: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी मे गिरी, दर्जन भर शव बरामद
MP Bus Accident: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी मे गिरी, दर्जन भर शव बरामद

MP Bus Accident: सोमवार की सुबह मध्यप्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, खरगोन और धार जिले की सीमा पर 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई है। बताया जा रहा है यह बस यात्रियों को इंदौर से महाराष्ट्र लेकर जा रही थी जिस दौरान नर्मदा पर बने खलघाट पुल से नीचे गिर गई। मामले की जानकारी मिलते ही खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

FX7WdODaAAA

MP Bus Accident: 13 शव बरामद

एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह ने बताया कि 55 लोगों में से 13 लोगों का शव मिला है और 15 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि बस गिरने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुछ लोग जैसे-तैसे नदी से बाहर आ गए उन्होंने बताया कि बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे पत्थर पर आ गिरी और पानी के बहाव के साथ उलटने लगी।

MP Bus Accident: इस मामले में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ”मैंने खरगोन कलेक्टर से फोन पर पुनः चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली है। मुख्यमंत्री सचिवालय भी रेस्क्यू ऑपरेशन में खरगोन, धार और इंदौर जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है।” आपको बता दें, पुलिस प्रशासन अब भी बस में फंसे लोगों और बहे लोगों को ढूंढ़ रही है।

संबंधित खबरें:

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आंतकियों ने किया हमला, CRPF के 1 जवान शहीद

Russia Ukraine War: यूक्रेन के डोनेट्स्क ओब्लास्ट में रूसी सेना ने की गोलीबारी, 7 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here