2 October को Kanhaiya Kumar कांग्रेस में हो सकते है शामिल, बिहार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

0
401
5 reasons that why Kanhaiya Kumar join the Congress.

CPI प्रत्याशी और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) 2 October को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो सकते है। बता दें कि सूत्रों के अनुसार, 2 अक्टूबर को गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी पार्टी में शामिल होंगे। पहले खबर आई थी कि शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को कन्हैया पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाया गया है। कन्हैया कुमार पिछले दिनों राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से दो बार मुलाकात कर चुके है। दोनों मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे है।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी इस मुद्दे पर खुलकर तो कुछ बोलते नजर नहीं आए हैं, लेकिन वो इतना जरूर कह रहे कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस में सभी गांधीवादी विचार धारा के लोगों का स्वागत है। कन्हैया कुमार यदि शामिल होते हैं तो उनका भी स्वागत है।

Bihar की मिल सकती है जिम्मेदारी

राज्य में जाति-आधारित राजनीति पर नजर रखते हुए कन्हैया को बिहार में कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका भी मिल सकती है क्योंकि वह ‘भूमिहारों’ के कैडर से संबंधित हैं। जिसकी राज्य में आबादी का लगभग 5% है। यह गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हार्दिक पटेल को नियुक्त करने के विचार के समान होगा, जो पीएम मोदी के मुखर आलोचक भी हैं।

हालांकि, दोनों पक्ष इस मामले पर खुलकर बात करने को तैयार नहीं हैं और इसे गोपनीय रखने के गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को भी कन्हैया कुमार की राहुल गांधी से मुलाकात की खबर नहीं मिली।

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने यह भी बताया कि कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल होने की पेशकश की गई थी। 2025 में बिहार चुनाव के दौरान पार्टी के रूप में कांग्रेस में उनके लिए एक योजना है।

2. JNU में लगे देश विरोधी नारों के बाद चर्चा में आए कन्हैया

1987 में बिहार में जन्मे कन्हैया कुमार 2015 में JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे। JNU में लगे देश विरोधी नारों के बाद कन्हैया का नाम चर्चा में आ गया। 2019 में बेगूसराय से CPI के प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव में उतरे तो उनका सामना BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से हुआ।

गिरिराज सिंह ने उन्हें 4 लाख 22 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद से पार्टी में उनको तरजीह देना कम कर दिया। इससे पहले कन्हैया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे। इस साल भी CM नीतीश कुमार से मुलाकात हो चुकी है। तब अटकलें यह भी लगने लगीं थी कि कन्हैया JDU में शामिल हो जाएंगे, लेकिन BJP के साथ रहते JDU में कन्हैया की एंट्री मुश्किल है।

ये भी पढ़ें- CPI नेता Kanhaiya Kumar जल्‍द हो सकते हैं Congress में शामिल

1. Related

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here