Farmers Protest: धान की खरीद नहीं होने पर भड़के किसान, GT रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

किसानों के जाम के बीच प्रशासन ने दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के लिए करनाल से इंद्री, लाडवा, बाबैन से होते हुए नेशनल हाईवे चंडीगढ़ जाने का रास्ता और चंडीगढ़ से आते हुए सहा रोड बाबैन,लाडवा, इंद्री करनाल से दिल्ली आ सकती हैं।

0
177
Farmers Protest: धान की खरीद नहीं होने पर भड़के किसान, GT रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
Farmers Protest: धान की खरीद नहीं होने पर भड़के किसान, GT रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Farmers Protest: धान की खरीदी शुरू ना होने से खफा किसानों ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। किसानों ने शाहाबाद में जीटी रोड पर जाम लगा दिया है, जिससे आने-जानें वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आंदोलन को देखते हुए अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। जीटी रोड पर दोनों ओर वहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। किसानों ने हाइवे पर लगे सरकार के पोस्टरों को उखाड़ दिया हैं।

Farmers Protest: धान की खरीद नहीं होने पर भड़के किसान, GT रोड जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
Farmers Protest

पुलिस का कहना है कि वो राजमार्ग को छोड़ने के लिए किसान संघ के नेताओं से बात कर रहे हैं। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने ऐलान किया है कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी, तब तक हाइवे से नहीं हटेंगे। वे हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Farmers Protest: किसानों ने लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि किसान काफी लंबे समय से धान खरीद की मांग कर रहे हैं। मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल मंडियों व बाजारों में लावारिस पड़ी है, क्योंकि एजेंसियों ने अभी तक उनकी खरीद शुरू नहीं की है। जिससे अंबाला, कैथल और अन्य जिलों में अनाज मंडियों में मौसम की मार के कारण धान खराब हो रहा है। मंडियों में धान पहुंचने लगा है, लेकिन उसकी खरीद नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि आधिकारिक खरीद 1 अक्टूबर से शुरू किए जाने की तैयारी है।

Farmers Protest: मंगलवार को किया था ऐलान

गौरतलब है कि किसानों ने मंगलवार को शाहबाद में एक बैठक का आयोजन किया था, जिसमें कहा गया था कि अगर सरकार की तरफ से 22 सितंबर की रात तक धान खरीद शुरू नहीं की जाती तो 23 सितंबर से किसान आंदोलन करते हुए जीटी रोड जाम करेंगे। इसी ऐलान के चलते शुक्रवार को आस-पास के हजारों किसान शाहबाद पहुंचे और नारेबाजी की। दो घंटे बाद किसान बारिश के बीच ही जीटी रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Farmers Protest: प्रशासन ने इन रास्तों से जाने की दी सलाह

किसानों के जाम के बीच प्रशासन ने दिल्ली से आने वाली गाड़ियों के लिए करनाल से इंद्री, लाडवा, बाबैन से होते हुए नेशनल हाईवे चंडीगढ़ जाने का रास्ता और चंडीगढ़ से आते हुए सहा रोड बाबैन,लाडवा, इंद्री करनाल से दिल्ली आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here