Bhiwani Kand: मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत की खुलेआम धमकी, ‘राजस्‍थान पुलिस पांव पर वापस नहीं जा पाएगी’

Bhiwani Kand:

0
114
Bhiwani Kand: Mahapanchayat on support of Monu Manesar
Bhiwani Kand: Mahapanchayat on support of Monu Manesar

Bhiwani Kand:भिवानी कांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।आरोनी मोनू मानेसर के समर्थन में मंगलवार को महापंचायत की गई।इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।इस दौरान लोगों को हुजूम के चलते सड़क पर जाम लग गया।महापंचायत में खुलेआम राजस्‍थान पुलिस को धमकी दी गई, कि पुलिस अगर मोनू मानेसर के यहां छापे डालती है, तो अपने पांव पर वापस नहीं लौटेगी।

Bhiwani Kand 21
Bhiwani Kand.

Bhiwani Kand: क्‍या है मामला?

Bhiwani Kand: मालूम हो कि राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित घाटमीका गांव निवासी नासिर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का बुधवार को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।बीते गुरुवार की सुबह हरियाणा के भिवानी स्थित लोहारू में एक जली हुई कार से उनके झुलसे हुए शव बरामद किये गये थे। इसके बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मचा है।वहीं राजस्थान पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल से जुड़े 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस पूरे मामले को देखते हुए प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्‍होंने कहा कि वह खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here