PM Modi ने किया Raja Mahendra Pratap Singh University का शिलान्यास, पूर्व CM Akhilesh Yadav ने ढोंग करार दिया

0
321
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh University) का शिलान्यास किया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने को समाजवादी पार्टी के अघ्‍यक्ष और उत्‍तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्‍यमंत्री Akhilesh Yadav ने दिखावा बताया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि महेन्द्र प्रताप हमेशा भाजपा की विचारधारा के खिलाफ थे और वृंदावन को भाजपा सरकार के द्वारा नक़ली विश्वविद्यालय घोषित करना उसका अपमान है।

अखिलेश यादव ने Tweet कर लिखा‍ कि ‘’ आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि। वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है। ‘’

अलीगढ़ में पीएम मोदी ने लोगों के किया संबोधित

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ और पश्चिमी यूपी के लिए यह एक बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी का दिन है। हमारे भारत में ऐसे संस्कार है कि जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े को याद किया जाता है। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर बहुत खुश होते। पीएम ने आगे कहा कि ऐसे राष्ट्रनायक और राष्ट्रनायिकाओं से देश से परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ओडीओपी के तहत सरकार ने तालों और हार्डडवेयर को नई पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है।

पीएम मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया के लिए मिसाल बना

इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, ऐसे समय में भारत में जीवन और जीविका को बचाने के लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया के लिए मिसाल बना हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ पहुंचते ही राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के माडल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। इससे पहले बड़ी सौगात देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर बाद अलीगढ़ पहुंचें। वहां के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्विट कर यह जानकारी दी थी कि देश के शिक्षा जगत के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

PM Modi का अलीगढ़ दौरा: पीएम ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह University का किया शिलान्यास, कहा- देश का दुर्भाग्य है कि महान व्यक्तित्वों से अगली पीढ़ियों को परिचित नहीं कराया गया

Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार को बताया झूठा, ट्वीट कर लिखा, “भाजपा खत्म”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here