Wrestlers Protest: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी तादाद में खाप नेता दिल्‍ली करेंगे कूच, Delhi Police सतर्क

Wrestlers Protest:मालूम हो कि बीते 23 अप्रैल से देश के दिग्‍गज पहलवान जंतर- मंतर पर धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने कई बार दिल्ली पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप भी लगाया है। 3 मई को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।

0
153
Wrestlers Protest Khap Support
Wrestlers Protest

Wrestlers Protest:राजधानी दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में खाप नेता आज यानी रविवार को पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार खाप नेताओं ने घोषणा की है कि हजारों किसान एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने जाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन के नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

वहीं शाम 7 बजे खाप नेता पहलवानों के साथ कैंडल मार्च में भाग लेंगे।हर घटनाक्रम पर दिल्ली पुलिस ने पैनी नजर बनाई हुई।जंतर- मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इसी कड़ी में यहां बड़ी संख्या में आरएएफ, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।आसपास इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है।दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा जांच और गश्त भी बढ़ाई है।

Wrestlers Protest today update
Wrestlers Protest

Wrestlers Protest:दिल्‍ली के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

Wrestlers Protest:दिल्ली पुलिस ने दिल्‍ली से सटे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा-व्‍यवस्‍था बेहद कड़ी कर दी है। पुलिस के अनुसार किसी भी तरह से सुरक्षा में चूक न हो। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
किसी भी प्रकार की संदिग्‍ध गतिविधि करने वाले को हिरासत में लिया जाएगा। बॉर्डर पर गाड़ियों की लगातार जांच जारी है।गाड़ी के अंदर टेंट या ऐसा कोई भी सामान मिलने पर वाहन को सीज कर कर दिया जाएगा।गाड़ी को भी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।इसके साथ ही बड़ी तादाद में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।

Wrestlers Protest:बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Wrestlers Protest: इसी बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हजारों किसान नेताओं के भी जंतर- मंतर पहुंचने की संभावना है।सभी यहां पहुंचकर पहलवानों को अपना समर्थन देंगे।संगठन ने महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोपी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।किसान संगठन जल्‍द ही पहलवानों के समर्थन में देशव्यापी प्रदर्शन करने की तैयारी भी कर रहे हैं।

खाप नेताओं का कहना है कि जब कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? 11-18 मई के बीच किसान संगठन सभी राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है।
मालूम हो कि बीते 23 अप्रैल से देश के दिग्‍गज पहलवान जंतर- मंतर पर धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने कई बार दिल्ली पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप भी लगाया है। 3 मई को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें जरूरत का सामान नहीं लाने दे रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here