IND vs NZ ODI Series: टीम इंडिया साल 2026 के अपने पहले इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है, जहां दोनों टीमों के बीच लिमिटेड ओवरों की लंबी सीरीज खेली जानी है। इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसके बाद पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे।
वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इसी मुकाबले से टीम इंडिया नए साल के इंटरनेशनल सफर का आगाज़ करेगी।
पहला वनडे कब और कहां?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा में आयोजित होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके हैं और अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।
टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, ताकि साल की शुरुआत जीत के साथ की जा सके। चोट के बाद श्रेयस अय्यर की बतौर उपकप्तान टीम में वापसी हुई है। रविवार का दिन होने के कारण, और ‘रो-को’ (रोहित-विराट) की जोड़ी को देखने स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी की उम्मीद की जा रही है।
मैच का टाइम शेड्यूल
- यह मुकाबला पूरे 50 ओवर का वनडे मैच होगा।
- टॉस: दोपहर 1:00 बजे
- मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे
- संभावित समाप्ति: रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच
अगर मैच पूरे ओवरों तक जाता है, तो क्रिकेट प्रेमियों को दोपहर से लेकर देर शाम तक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यानी मुकाबला खत्म होते-होते 10 भी बज सकते हैं.
IND vs NZ ODI सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
| पहला ODI | रविवार, 11 जनवरी 2026 | BCA स्टेडियम (वडोदरा) | दोपहर 1:30 बजे |
| दूसरा ODI | बुधवार, 14 जनवरी 2026 | निरंजन शाह स्टेडियम (राजकोट) | दोपहर 1:30 बजे |
| तीसरा ODI | रविवार, 18 जनवरी 2026 | होलकर क्रिकेट स्टेडियम (इंदौर) | दोपहर 1:30 बजे |
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में कुल 3 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी, जहां 5 T20I मुकाबले खेले जाने हैं।
दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।
न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल ब्रेसवैल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवॉन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे, कायले जैमिसन, निक कैली, जयडैन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे और विल यंग।









