CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लापता हुए दो पाकिस्तानी बॉक्सर, 2 महीने पहले ही लापता हुआ था पाकिस्तानी तैराक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के दो बॉक्सर सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह भी गए थे। गेम्स का समापन होने के बाद दोनों ने टीम मैनेजमेंट से संपर्क नहीं किया।

0
282
CWG 2022
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लापता हुए दो पाकिस्तानी बॉक्सर, 2 महीने पहले ही हंगरी से लापता हुआ था पाकिस्तानी तैराक

CWG 2022 की समाप्ति के बाद बर्मिंघम में दो पाकिस्तानी बॉक्सरों के लापता होने की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मुक्केबाज महासंघ के सचिव नासिर तांग ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह टीम के इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ घंटे पहले गायब हो गए। गौरतलब है कि बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की समाप्ति 8 अगस्त को हो चुकी है।

 CWG 2022

CWG 2022: बॉक्सरों ने टीम मैनेजमेंट से नहीं किया कोई संपर्क

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के दो बॉक्सर सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह भी गए थे। गेम्स का समापन होने के बाद दोनों ने टीम मैनेजमेंट से संपर्क नहीं किया। अब पाकिस्तान और लंदन के अधिकारी दोनों बॉक्सरों को ढूंढने में लग गए हैं। पााकिस्तानी मुक्केबाज महासंघ के सचिव नासिर तांग ने बताया कि उनके पासपोर्ट सहित सफर करने के दस्तावेज अभी भी फेडरेशन के उन अधिकारियों के पास हैं जो बॉक्सिंग टीम के साथ खेलों में गए थे। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने ब्रिटेन में पाकिस्तानी उच्चायोग और लंदन में संबंधित अधिकारियों को सुलेमान और नजीरुल्लाह के लापता होने के बारे में सूचित कर दिया है।

CWG 2022

3 महीने पहले ही लापता हुआ था एक तैराक

बता दें कि दो महीने पहले पाकिस्तानी तैराक फैजान अकबर हंगरी से लापता हो गए थे। फैजान फिना वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गए थे। हालांकि वो इस चैंपियनशिप में शामिल नहीं हुए थे। वो बुडापेस्ट पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ गायब हो गए थे। उनका अब कुछ पता नहीं चल पाया है।

संबंधित खबरें…

CWG 2022 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने किया कमाल, भारत की झोली में बरसे मेडल; जानिए विनर्स लिस्ट

CWG 2022 Ind Vs Eng: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 रनों से दी मात, भारत का मेडल हुआ पक्का

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here