Shehnaaz Gill ने दिया अपने फैंस के जवाबों का रिप्लाई, आप भी देखें उनके मजेदार ट्वीट्स

0
590
International Women's Day
International Women's Day

बिग बॅास फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की मासूमियत पर्सनालिटी के करोड़ो फैंस हैं। इन दिनों शहनाज अच्छे मूड में है क्योंकि हाल ही में शहनाज ने ट्विटर पर अपने सभी फैंस का रिप्लाई दिया है। बता दें कि शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर ऑस्‍क मी एनीथिंग सेशन के दौरान अपने फैंस से बातचीत की। फैंस उनसे बात करके काफी खुश हो गए हैं। फैंस शहनाज से लगातार सवाल पूछ रहे थे। खास बात ये है कि शहनाज ने भी सभी का जवाब दिया।

Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill को फैंस ने कहा सेक्सी

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज सदमे में चली गई थी। उसके बाद से शहनाज ने खुद को बिल्कुल अलग कर लिया था और सोशल मीडिया से गायब ही हो गई थीं। जिससे फैंस काफी परेशान हो गए थे। वहीं अब शहनाज को वापस पहले जैसा देख कर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। शहनाज ने ट्विटर पर अपने फैंस से बात की। इस दौरान एक फैन ने उन्‍हें सेक्‍सी कहा और दूसरे ने उन्‍हें गले लगाने के लिए कहा। इस पर शहनाज गिल ने मजेदार जवाब दिया और लिखा- “तेरी ट्वीट की ऐसी की तैसी।”

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ”एक जवाब की कीमत तुम क्या जानो शहनाज बाबू”। इसके जवाब में शहनाज ने लिखा “शहनाज़ बाबू नहीं,यह शहनाज़ बेबी है”।

एक यूजर ने लिखा- शहनाज मम्मी डांट रही हैं, नहाने जाना है प्लीज जल्दी रिप्लाई दे दो ना डांट से बचाने के लिए। शहनाज ने उसे जवाब दिया, ‘मम्मियों का तो काम ही है डांटना।‘ 

एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) करोड़ो दिलों की धड़कन है। बिग बॉस के बाद से लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में शहनाज ने समुंद्र किनारे खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वहीं इस वीडियो के बाद शहनाज सोशल मीडिया से गायब हो गई थी। जिस वजह से फैंस चिंता में आ गए थे और उन्हें मिस कर रहे थे। फैंस ट्विटर पर उनकी तस्वीर के साथ #WemissUShehnaaz लिखकर ट्रेंड कर रहे थे। अब फैंस की ख्वाहिश पूरी हो गई है, क्योंकि शहनाज सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। 

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here