Navratri 2022: इस तरह करें मां दुर्गा का शृंगार, नवरात्रि में होगी हर मनोकामना पूरी

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लाल रंग का जोड़ा पहनाना चाहिए। लाल रंग मां दुर्गा का सबसे पसंदीदा रंग है। मां दुर्गा को 9 दिन अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण कराना चाहिए।

0
201
Navratri 2022: इस तरह करें मां दुर्गा का शृंगार, नवरात्रि में होगी हर मनोकामना पूरी
Navratri 2022: इस तरह करें मां दुर्गा का शृंगार, नवरात्रि में होगी हर मनोकामना पूरी

Navratri 2022: 26 सितंबर से नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत होने जा रही है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि को आरंभ होती है। इसकी समाप्ति 5 अक्टूबर को होगी। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा की श्रद्धाभाव और धूमधाम से पूजा अर्चना की जाती है। हिंदुओं के लिए नवरात्रि का खास महत्व है। इस दौरान लोग अपने घरों में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति रखते हैं। विधि विधान से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा करते हैं।

Navratri 2022: इस तरह करें मां दुर्गा का शृंगार, नवरात्रि में होगी हर मनोकामना पूरी
Navratri 2022

कई भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के व्रत रखते हैं। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए भक्त कई तरह का भोग तैयार करते हैं व मंदिर से लेकर पूरे घर तक को सजाते हैं। वहीं, नौ दिनों मां दुर्गा को अलग-अलग रंगों के वस्त्र से उनका पूरा शृंगार करते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के दिनों में कैसे करें मां दुर्गा का शृंगार…

Navratri 2022: मां दुर्गा का करें सोलह शृंगार

नवरात्रि के दिनों में देवी मां के सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। सोलह शृंगार के तहत मां दुर्गा को सिंदूर, मेहंदी, पायल, बिछिया, लाल चूड़ियां, मांग टीका, झुमकी, बिंदी, गजरा, काजल, नथ, मंगलसूत्र, बाजूबंद, कमरबंद, लाल आलता व लाल वस्त्रों से मां का शृंगार किया जाता है। मां को सोलह शृंगार में सजाने से वो प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

Navratri 2022: इस तरह करें मां दुर्गा का शृंगार, नवरात्रि में होगी हर मनोकामना पूरी
Navratri 2022

Navratri 2022: माता रानी को पहनाएं लाल रंग का जोड़ा

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लाल रंग का जोड़ा पहनाना चाहिए। लाल रंग मां दुर्गा का सबसे पसंदीदा रंग है। मां दुर्गा को 9 दिन अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण कराना चाहिए। आज-कल बाजार में गोटेदार लहंगा का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में मां दुर्गा के लिए वस्त्र लेना चाहते हैं तो अलग-अलग रंग के गोटेदार लहंगा ले सकते हैं।

Navratri 2022: देवी मां को पहनाएं चुनरी होंगी प्रसन्न

Navratri 2022: इस तरह करें मां दुर्गा का शृंगार, नवरात्रि में होगी हर मनोकामना पूरी
Navratri 2022

मां का नवरात्रि में शृंगार करते वक्त विशेष ध्यान रखना चाहिए। मां को लहंगे के साथ चुनरी जरूर पहनाएं। नवरात्रि में चुनरी मां दुर्गा की शोभा बढ़ाएगी। इन दिनों मार्केट में नवरात्रि के लिए बाजार सज चुके हैं। बाजारों में माता के लिए तरह-तरह की चुनरी है। आप किसी भी मार्केट से मां के लिए रंग-बिरंगी चुनरी खरीद सकते हैं।

Navratri 2022: मां के शृंगार की सुदंरता बढ़ाएगा गजरा

कहा जाता है कि माता के शृंगार की खूबसूरती को गजरा चार चांद लगा देता है। ताजा फूलों से गजरा घर में बना कर आप माता को पहना सकते हैं। माना जाता है कि माता को गजरे की महक बहुत पसंद है। हालांकि, अगर आप घर में गजरा नहीं बना सकते तो मार्केट से भी खरीद सकते हैं। वैसे आज-कल आर्टिफिशियल गजरे का काफी ट्रेड है जो अलग-अलग रंगों में आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। मां को आप जो भी गजरा पहना रहे हैं ध्यान रहे कि वो लाल गुलाब होना चाहिए, क्योंकि दुर्गा मां को लाल गुलाब बहुत पसंद है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here