मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री Nawab Malik गिरफ्तार, जानिए कैसा रहा है NCP नेता का राजनीतिक करियर?

0
1204
Enforcement Directorate arrests NCP leader and Maharashtra Minister Nawab Malik
Enforcement Directorate arrests NCP leader and Maharashtra Minister Nawab Malik

भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) को आज गिरफ्तार कर लिया गया। ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले की जांच करने वाले अधिकारी समीर (Sameer Wankhede) वानखेड़े के साथ उनकी झड़प के बाद गिरफ्तारी हुई है। मुंबई क्रूज रेव पार्टी में आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर की धज्जियां उड़ी दी थी। उन्होंने समीर वानखेड़े की पहली शादी से लेकर पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redeker) को भी सुर्खियों में ला दिया था। अब नवाब मलिक पर आरोप लगा है कि उनका रिश्ता अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है।

Nawab Malik पर आरोप

Nawab Malik
Nawab Malik

आरोप है कि उन्होंने दाऊद की मदद से संपत्ति खरीदी है। कई संपत्ति तो मुंबई बॉम ब्लास्ट के आरोपी के नाम भी है। Nationalist Congress Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र President नवाब मलिक को ईडी के अधिकारी 23 फरवरी की सुबह उनके आवास से अपने साथ लेकर चले गए। मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में लंबी पूछताछ के बाद मलिक को 3 बजे के आसपास ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से लेकर Maharashtra New Liquor Policy पर बयान देकर विवादों में रहने वाले नवाब मलिक महाराष्ट्र सरकार में Minority Development, Aukaf, Skill Development और Entrepreneurship मंत्री हैं। इसके साथ ही Gondia और Parbhani के Guardian मंत्री भी हैं। इससे पहले मलिक महाराष्ट्र सरकार में Housing मंत्री भी रह चुके हैं।

Nawab Malik का राजनीतिक जीवन

Nawab Malik
Nawab Malik

नवाब मलिक एनसीपी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे महाराष्ट्र के नेहरू नगर विधानसभा से 1996,1999,2004 में विधायक रहे चुके हैं। इसके बाद वे 2009 में अनुशक्ति नगर से विधायक चुने गए थे। अब वे Money Laundering मामले में ईडी की गिरफ्त में हैं।

Nawab Malik से जुड़े कुछ अहम बिंदु

Nawab Malik
Nawab Malik
  • अल्पसंख्यक मामलों के प्रभारी महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी हैं और इसके प्रमुख शरद पवार के करीबी माने जाते हैं।
  • मुंबई के अणुशक्ति नगर से पांच बार विधायक रहे मलिक राकांपा के कुछ मुस्लिम चेहरों में से एक हैं, जिसे बड़े पैमाने पर मराठा केंद्रित पार्टी के रूप में देखा जाता है।
  • मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 2001 में, उन्हें निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
  • 2005 में तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार में मंत्री रहे नवाब मलिक ने इस्तीफा दे दिया था। उस समय न्यायमूर्ति पीबी सावंत आयोग द्वारा मलिक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
  • अक्टूबर में ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद, समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक के लगातार विवादास्पद आरोपों ने उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया था। वानखेड़े के नेतृत्व में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नवाब मलिक के दामाद समीर खान को जनवरी 2021 में ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here