वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी बहुत ही शानदार मानी जाती है। इसमें जानवरों को क्लोज-अप में दिखाया जाता है, लेकिन आपने कभी जानवरों की ऐसी फनी फोटो देखीं है। जिसमें फोटोग्राफी के दौरान जानवर फुल मूड में नजर आए। आज हम आपको 2017 की सबसे फनी तस्वीरें दिखाने जा रहें है।

फोटोग्राफर पॉल जॉनसन हिक्स ने 2015 में वन्यजीव संरक्षण की जागरुकता के लिए एक अनोखी मुहिम शुरू की थी। उन्होंने कॉमेडी तस्वीरों का कॉन्टेस्ट शुरू किया। जहां हर साल पार्टिसिपेंट्स अपनी बेस्ट फोटो भेजते हैं। इनमें बेस्ट फोटो निकालकर विनर को घोषित किया जाता है। आइए देखते हैं  कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड में किस फोटो को चुना गया सबसे फनी फोटोज….

owl1.तीन उल्लू पेड़ पर बैठे हैं। अचानक एक उल्लू का बैलेंस बिगड़ता है और नीचे की और गिरने लगता है। लेकिन एक टांग से वो लटक जाता है। वहीं दो उल्लू बैठे रहते हैं। ये 4 फोटो टिबोर केरकेज ने क्लिक की हैं।

mouse

  1. दूसरी फोटो में एक चूहा फूलों पर बैठा है और मुस्कुरा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये फोटो आकर्षक का कारण बनी हुई है। इस फोटो को एन्ड्रिया जमपाती ने क्लिक किया है।fish

3.इस तस्वीर में एक जीव दूसरे जीव को बड़े ही अचंभित होकर देख रहा है। इस फोटो को जॉर्ज काथकार्ट ने क्लिक की हैं।

bear

4.इस तस्वीर में पोलर बीयर बर्फ की पहाड़ी से उतर रह है और पीछे उसका बच्चा चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस फोटो को डेजी गिलार्दिनी ने क्लिक किया है।

penguin

5.इस तस्वीर में पहाड़ियों के बीच एक चर्च नजर आ रहा है जहां तीन पेंग्विन चर्च को देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ये चर्च में प्रे करने जा रहे हैं। इस फोटो को कार्ल हैंरी ने क्लिक किया है।

fox

6.इस फोटो में गोल्फ के मैदान में पोल के पास शौच कर रहा है। ये वाकई फनी फोटो है क्योंकि इस नादान को पता नहीं था कि यहां पोल क्यों खड़ा किया गया है। इस फोटो को डगलस क्रोफ्ट ने क्लिक किया है।

7.समुद्र के अंदर व्हेल को सबसे खतरनाक माना जाता है और केछुए को सबसे शांत। इस फोटो में दिखाया गया है कि कछुआ समुद्र के अंदर तैर रहा है और अचानक जैसे ही पास में व्हेल आती है तो कछुआ उसे हटा देता है। इस फोटो को ट्रॉय मायने ने क्लिक की है।

monkey

8.बंदरों को सबसे शरारती माना जाता है।  इस फोटो में दो चिम्पांजी गाड़ी पर बैठे हैं और ऐसा लग रहा है कि वो गाड़ी चला रहे हैं। इस फोटो को कैटी लेवेक फॉर्स्टर ने क्लिक किया है।

rabbit

  1. इस फोटो में खरगोश गार्डन में खड़ा है और मुंह में घांस भरा हुआ है कैमरे की तरफ देख रहा है। इस फोटो को ओलिवियर कोले ने क्लिक की है।seal
  2. इस फोटो में दो जीव बड़े ही अचंभित होकर हवा में देख रहे हैं। फोटो को डेनियल ट्रिम ने क्लिक किया है।

कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड बॉर्न फ्री फाउंडेशन को सपोर्ट करता है। जो पशु कल्याण के लिए काम करता है। जिसका लक्ष्य ज़िन्दगी बचाने, पीड़ित को रोकने और जंगलों में प्रजातियों की रक्षा करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here