Zara Hatke News: महिला चाहती है खुलकर हंसना, चाहकर भी पूरी नहीं कर पा रही इच्छा, ये है वजह

टायला सलेमेंट आज एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर हैं, उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग भी है। उन्हें 24 साल की उम्र में मॉडलिंग का ऑफर मिला है।

0
267
Zara Hatke News: महिला चाहती है खुलकर हंसना, चाह कर भी पूरी नहीं कर पा रही इच्छा, ये है वजह
Zara Hatke News: महिला चाहती है खुलकर हंसना, चाह कर भी पूरी नहीं कर पा रही इच्छा, ये है वजह

Zara Hatke News: इस दुनिया में जन्म के साथ ही इंसान को हंसने-रोने के गुण प्रकृति से मिल जाते हैं। एक बच्चा जब जन्म लेता है तो सबसे पहले वो रो कर दिखाता है। मगर धीरे-धीरे इंसानों के बीच वो हंसना सीख जाता है। कहते हैं कि इंसान अपनी एक मुस्कान से ही बड़े से बड़ा काम आसानी से कर सकता है। मगर क्या हो अगर मुस्कुराना या खुलकर हंसना ही किसी इंसान के लिए सबसे मुश्किल काम हो जाए? जी हां! हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। जो चाह कर भी हंस नहीं सकती।

Zara Hatke News: महिला चाहती है खुलकर हंसना, चाह कर भी पूरी नहीं कर पा रही इच्छा, ये है वजह
Zara Hatke News

न्यूजीलैंड में रहने वाली टायला सलेमेंट एक ऐसी महिला है जो बाकि इंसानों से बिल्कुल अलग हैं। 24 साल की टायला जन्म से ही हंसी नहीं है और हमेशा उन्हें देखकर यही लगता है कि वो बहुत दुखी है। मगर वो इससे बहुत परेशान है, क्योंकि ये एक तरह की बीमारी है, जिससे वो पीड़ित है।

Zara Hatke News: क्यों नहीं हंसती टायला?

न्यूजीलैंड की 24 वर्षीय टायला हंस ना पाने की वजह से हमेशा लोगों के साथ घुल-मिल नहीं पाई। कई सालों तक लोगों ने उन्हें इसके लिए बुरा-भला कहा। टायला इससे काफी परेशान रहती थी। वह चाहकर भी हंस नहीं पाती थी। दरअसल, उन्हें जन्म से ही ये दिक्कत थी। महिला एक अलग तरह के सिंड्रोम के साथ पैदा हुई थी।

खुद परिवार वालों को भी इसका पता बच्ची के 8 साल के हो जाने के बाद पता चला। इस सिंड्रोम की वजह से टायला सलेमेंट के चेहरे की मसल्स मूवमेंट डेवलप नहीं हो पाई हैं। जिस वहज से वह ना तो हंस सकती है ना ही आंखों को इधर- उधर घुमा सकती हैं।

Zara Hatke News: हंस ना पाने की वजह से अब हो रही मशहूर

टायला आम लोगों से बेहद अलग दिखती हैं। उनकी शक्ल हमेशा लटकी हुई रहती है, मानों उन्हें कितना दुख हो। लोगों से खुदको अलग पाकर टायला इतनी परेशान हो गई कि उन्होंने कई बार आत्महत्या की कोशिश भी की। मगर सोशल मीडिया से उन्हें एक नई पहचान मिली है।

Zara Hatke News: महिला चाहती है खुलकर हंसना, चाह कर भी पूरी नहीं कर पा रही इच्छा, ये है वजह
Zara Hatke News

टायला सलेमेंट आज एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर हैं, उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग भी है। उन्हें 24 साल की उम्र में मॉडलिंग का ऑफर मिला है। जिसकी वजह से वह अब दुनिया भर में अलग पहचान के साथ जी रही हैं। उनकी यह शारीरिक कमी ही उनके लिए ताकत बन कर सामने आई है।

यह भी पढे़ं:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here