Weird Couple: बचपन में जिस बच्चे को खिलाया खाना,अब उसी को दे बैठी दिल; दादी की उम्र में मां बनने जा रही हैं चेरिल

61 साल की चेरिल ने बेझिझक सोशल मीडिया पर अपने और कुरान के रिश्ते की सच्चाई बताई है। चेरिल बताती है कि, वो कुरान को तब से जानती है जब वो बहुत छोटा था।

0
249
Weird Couple: दादी मां ने जिस बच्चे को बचपन में खिलाया खाना, अब उसी को दे बैठी दिल, बनने जा रही मां
Weird Couple: दादी मां ने जिस बच्चे को बचपन में खिलाया खाना, अब उसी को दे बैठी दिल, बनने जा रही मां

Weird Couple: कहते हैं प्यार किसी तरह की दीवार अपने बीच नहीं रहने देता। प्यार हर नियम, कानून से ऊपर है। आज तक हमने प्यार करने वालो की कई आनोखी कहानियां सुनी और देखी है। मगर आज यहां जिस प्रेमी जोड़ों की कहानी आप पढ़ रहे हैं, वैसी कहानी आपने कभी नहीं पढ़ी होगी।

ये लव स्टोरी है 61 साल की चेरिल मैककैन की। जिसे अपने से 37 साल छोटे कुरान से प्यार हो गया। दोनों के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला भी उनके प्यार को कम न कर सका। आखिरकार चेरिल और कुरान ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। 61 साल की चेरिल पहले से ही कई बच्चों की दादी हैं, लेकिन वह कुरान के बच्चे की मां बनना चाहती थी। हालांकि, उम्र होने के कारण उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपना ये सपना पूरा करने का फैसला लिया।

Weird Couple: दादी मां ने जिस बच्चे को बचपन में खिलाया खाना, अब उसी को दे बैठी दिल, बनने जा रही मां
Weird Couple

कपल के बीच एज गैप होने की वजह से इनका रिश्ता काफी कंट्रोवर्शियल रहा है। कपल को लोगों के नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हुए। उन्होंने लोगों के सभी बातों को नजरअंदाज किया और शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वहीं इन्होंने सभी के सामने अपने रिश्ते के राज को खोला है। हाल ही में चेरिल ने अपने आने वाले बच्चे की खुशखबरी सभी के साथ साझा की है।

Weird Couple: बचपन में अपने ही पति को खिलाती थी खाना

61 साल की चेरिल ने बेझिझक सोशल मीडिया पर अपने और कुरान के रिश्ते की सच्चाई बताई है। चेरिल बताती है कि वो कुरान को तब से जानती है जब वो बहुत छोटा था। कुरान चेरिल के बेटे की दुकान पर काम किया करता था। तब चेरिल अपने बेटे के लिए खाना ले जाया करती थी। तब कभी-कभी वो कुरान को भी खाना खिलाती थी। समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता एक नया मोड़ लेने लगा।

Weird Couple: दादी मां ने जिस बच्चे को बचपन में खिलाया खाना, अब उसी को दे बैठी दिल, बनने जा रही मां
Weird Couple

कुछ समय बाद ही दोनों को इस बात का एहसास हो गया कि दोनों एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं। दोनों ने जीवन भर साथ रहने और शादी करने का फैसला कर लिया। चेरिल के मुताबिक, कुरान हमेशा से अपना बच्चा चाहते थे, लेकिन चेरिल की उम्र अधिक होने के कारण यह संभव नहीं था। तब दोनों ने सरोगेसी की मदद ली और अब ये कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। जिसकी जानकारी इन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

Weird Couple: सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Weird Couple: दादी मां ने जिस बच्चे को बचपन में खिलाया खाना, अब उसी को दे बैठी दिल, बनने जा रही मां
Weird Couple

चेरिल और कुरान ने जब अपने माता-पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोगों ने उन पर नेगेटिव कमेंट्स करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने दोनों का जमकर मजाक उड़ाया।

एक यूजर ने लिखा कि जरा सोचो, दोनों अपने बच्चे की पेरेंट्स टीचर मीटिंग में कैसे जाएंगे। वहीं एक ने उनके बच्चे को बेचारा कहा। चेरिल पहले से कई बच्चों की दादी भी हैं। कुरान को पिता बनने का शौक है। इस वजह से अपने पति के लिए चेरिल उम्र के इस पड़ाव पर भी मां बनने के लिए तैयार है। दोनों कपल अपनी लव लाइफ को लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here