Offbeat News: 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, वजह जानकर होगी हैरानी…

0
173
Offbeat News: 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, वजह जानकर होगी हैरानी...
Offbeat News: 88वीं बार शादी करने जा रहा ये शख्स, वजह जानकर होगी हैरानी...

Offbeat News: इंडोनेशिया के पश्चिम जावा से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर 61 वर्ष का एक शख्स अपनी 88वीं शादी करने जा रहा है। इस शख्स को अपनी हरकत की वजह से इंडोनेशिया का ‘प्लेबॉय किंग’ कहा जाने लगा है। बताया जा रहा है कि जिस महिला से यह शख्स शादी करने जा रहा है वो पहले भी इनकी पत्नी रह चुकी है।

Offbeat News: क्या है पूरा मामला?

लेंगका का एक 61 वर्षीय व्यक्ति 88वीं बार शादी करने के लिए तैयार है। इस शख्स का कहना है कि जिस महिला से वह शादी करने जा रहा है वो पहले भी इसकी पत्नी रह चुकी है। हालांकि, उस वक्त इसकी शादी कुछ समय के लिए ही टिक पाई थी। इस शख्स की पहचान ‘कान’ से की गई है। कान ने कहा कि इनकी पूर्व पत्नी आज भी इनसे प्यार करती हैं और यह चाहकर भी अपनी पत्नी को दोबारा खुद से दूर नहीं कर सकते हैं।

कान ने कहा कि हमें अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन हमारे बीच प्यार अभी भी मजबूत है। कान ने यह भी बताया कि पहली शादी तब की जब वह केवल 14 वर्ष के थे और उनकी पहली पत्नी उनसे दो साल बड़ी थीं। उस समय कान के रवैये के कारण उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर गई थी और शादी के दो साल बाद तलाक मांगा था।

Offbeat News: कितने बच्चे हुए, इसकी कोई जानकारी नहीं

कान का मानना है कि वो कोई ऐसा काम नहीं करना चाहता है जिससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इसलिए वो सभी महिलाओं से शादी कर लेता है। हालांकि, अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इन 88 शादियों के बाद उसके कितने बच्चे हैं।

संबंधित खबरें:

Unique Love Story: 56 साल की बुढ़िया के प्यार में दीवाना हुआ 19 साल का लड़का, जानें कैसे हुई इस अनोखी प्रेम कहानी की…

7 साल के बच्चे को विमान उड़ाते देख लोगों के उड़े होश, देश के इस एयरपोर्ट का है वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here