Crime News: लिंग बदल कर महिला ने महिला से रचाई शादी; सेक्स के नाम पर दिया धोखा! फिर ठगे लाखों रुपये

इंडोनेशिया में पिछले हफ्ते एक महिला ने कोर्ट में बताया कि जिस शख्स से उसने पुरुष समझकर शादी की थी वह एक महिला निकली और इस फरेब की जानकारी शादी के 10 महीने बाद हुई है ।

0
937
UP News: युवती को प्रेम विवाह करना पड़ा महंगा, ससुराल वालों ने दी तालिबानी सजा
UP News: युवती को प्रेम विवाह करना पड़ा महंगा, ससुराल वालों ने दी तालिबानी सजा

Crime News: हाल ही में एक महिला को शादी के कुछ महीने बाद पति के बारे में एक ऐसी बात पता चली कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, महिला ने जिस शख्स से शादी की थी वो एक महिला ही निकली। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की और यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

Crime News: female marry to woman
Crime News: female marry to woman

जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया में पिछले हफ्ते एक महिला ने कोर्ट में बताया कि जिस शख्स से उसने पुरुष समझकर शादी की थी वह एक महिला निकली। इस बात की जानकारी शादी के 10 महीने हुई। महिला का कहना है कि आरोपी महिला ने अपनी पहचान छुपाकर शादी की थी। हालांकि, केस दर्ज कराने के बाद भी महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन आरोपी महिला का नाम एरायनी (Erayani) बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मई 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए महिला और एरायनी (Erayani) की आपस में मुलाकात हुई थी। महिला ने बताया कि सोशल मीडिया प्रोफाइल और बातचीत से एरायनी (Erayani) उसे किसी पुरुष जैसा लगा। एरायनी (Erayani) ने महिला को बताया कि वो एक सर्जन के साथ बिजनेसमैन है। उसने हाल ही में धर्म परिवर्तन किया है और उसे एक पत्नी की तलाश है।

Female cheated
Indonesia woman cheated to woman

महिला के माता-पिता को हुआ शक

करीब तीन महीने बातचीत करने के बाद महिला ने एरायनी (Erayani) से शादी कर ली। शादी के बाद एरायनी (Erayani) महिला के घर में ही रहने लगा। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद महिला के माता-पिता को शक होने लगा कि कुछ तो गड़बड़ है क्योंकि एरायनी (Erayani) पीड़ित महिला से ही पैसे मांगता रहता था और अपनी नौकरी या बिजनेस किसी भी कार्य को लेकर कोई बातचीत नहीं करता था। जिसके बाद महिला के माता-पिता ने आरोपी पर नजर रखना शुरू कर दिया था।

images 2 3
Cheated marriage

ऐसे में परिवार के सवालों से बचने के लिए आरोपी ने महिला को दूसरे शहर दक्षिण सुमात्रा लेकर चला गया और वहां एक किराए का घर लेकर रहने लगा। जिसके बाद आरोपी ने महिला को कई महीनों तक घर में कैद कर रखा और किसी के साथ बातचीत करने भी नहीं देता था।

बता दें कि इधर बेटी से कई दिनों से बात नहीं होने की वजह से महिला के घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जल्द ही एरायनी (Erayani) का पता लगा लिया और पूछताछ में जो बात सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

download 3 4
सोशल मीडिया से बातचीत हुई थी शुरू

जिसे पुरुष समझा रहा था, वो महिला निकली

दरअसल, एरायनी (Erayani) जिसे पुरुष समझ रहा था वो असल में एक महिला निकली। उसने धोखे से पीड़ित महिला से शादी रचाई थी और शादी के 10 महीनों के दौरान उसने पीड़िता से 15 लाख रुपये से अधिक से ठग लिए। जिसके बाद पीड़िता द्वारा एरायनी (Erayani) पर केस दर्ज करवाया गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। फिलहाल, Erayani के खिलाफ अभी केस चल रहा है और एरायनी के दोषी साबित हो जाने पर उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।

बताते चले कि इस घटना को लेकर पीड़िता का कहना है कि शादी के कई दिन बाद एरयानी (Erayani) ने उसे हाथ नहीं लगाया। वो हमेशा बहाने बनाकर अलग रहने की कोशिश करता था। रोमांस के वक्त वह हमेशा लाइट ऑफ कर देता था और सेक्स के समय पत्नी की आंखों पर पट्टी बांध देता था।

संबंधित खबरें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here